Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त कब है रक्षाबंधन?, जानें भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त और विशेष योग

Raksha Bandhan 2025 को 9 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। सौभाग्य, शोभन व सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ संयोग इस दिन को और विशेष बनाएंगे। जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त।

Updated On 2025-07-30 22:00:00 IST

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन को समर्पित एक पावन त्योहार है। साल 2025 में यह पर्व 9 अगस्त, शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार की खास बात यह है कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा का दोष नहीं होगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय उपलब्ध रहेगा। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त और विशे योग के बारे में।

राखी बांधने का शुभ समय

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 8 अगस्त 2025, दोपहर 2:14 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त 2025, दोपहर 1:26 बजे

राखी बांधने का श्रेष्ठ समय

9 अगस्त को सूर्योदय से दोपहर 1:26 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:53 बजे तक

शाम को भी राखी बांधना संभव: पूर्णिमा तिथि ढाई घंटे से अधिक उदयातिथि में रहेगी

इस बार भद्रा काल 8 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा, जिससे 9 अगस्त का दिन पूरे समय राखी बांधने के लिए उत्तम रहेगा।

इस रक्षाबंधन पर बन रहे हैं शुभ योग

सौभाग्य योग

शोभन योग

सर्वार्थसिद्धि योग

रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व

रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, इसका संबंध प्राचीन भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक रक्षा सूत्र से है। इतिहास में, ऋषि-मुनियों ने राजाओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपने तप और यज्ञ की सुरक्षा का दायित्व सौंपा था। यही परंपरा समय के साथ भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक में परिवर्तित हो गई। आज भी इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं। भाई, इस बंधन को निभाने और बहन की रक्षा का वचन देता है।

क्या करें इस दिन?

सूर्योदय के बाद स्नान करके राखी की थाली सजाएं

तिलक करें, आरती उतारें और राखी बांधें

भाई बहन को उपहार दे और साथ भोजन करें

जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई या दान देना शुभ रहेगा

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News