Garuda Purana: पराई स्त्री से संबंध बनाने पर यमलोक में मिलती है भयानक सजा, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

धरतीलोक में मनुष्य द्वारा किये गए कर्मों की सजा का उल्लेख गरुड़ पुराण में किया गया है। गरुड़ पुराण में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि, व्यक्ति को मानव जीवन में अच्छे और बुरे

By :  Desk
Updated On 2025-01-21 08:03:00 IST
गरुड़ पुराण में पराई स्त्री और मनुष्य के बीच शारीरिक संबंध को लेकर भी सजा का उल्लेख है।

Garuda Purana Punishment: धरतीलोक में मनुष्य द्वारा किये गए कर्मों की सजा का उल्लेख गरुड़ पुराण में किया गया है। गरुड़ पुराण में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि, व्यक्ति को मानव जीवन में अच्छे और बुरे कर्म करने पर किस-किस तरह की सजा यमलोक में दी जाती है। उसी के बाद निश्चित होता है कि, उसे अगले जन्म में क्या योनि प्राप्त होगी। गरुड़ पुराण में पराई स्त्री और मनुष्य के बीच शारीरिक संबंध को लेकर भी सजा का उल्लेख है। चलिए जानते है- 

मित्र की पत्‍नी के साथ संबंध बनाने पर सजा

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो पुरुष अपने मित्र की पत्नी के प्रति गंदा दृष्टिकोण रखते है अथवा उसके साथ संबंध बनाते है, उन्हें यमलोक में भयानक सजा मिलती है। पुराण के मुताबिक, ऐसे पापी व्यक्ति को कई वर्षों तक नरक की यातनाएं दी जाती है। इसके बाद उसे धरती पर गधे की योनि में जन्म लेना होता है। 

पराई स्‍त्री पर नजर डालने वालों की सजा

पराई स्‍त्री पर नजर डालने वाले पुरुषों के लिए भी गरुड़ पुराण में सजा बताई गयी है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, जो पुरुष दूसरी स्त्री पर गंदी नजर रखते है और उसका यौन शोषण करने की इच्छा रखते है, उन्हें मरणोपरांत यमलोक में लोहे के धधकते गरम खंबे से आलिंगन करवाया जाता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News