6 मार्च को विजया एकादशी, 5 मंत्रों का जाप बढ़ा देगा सुख समृद्धि, जानें शुभ मुहूर्त

Vijya Ekadadhi 2024 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

By :  Desk
Updated On 2024-03-04 19:53:00 IST
Vijya Ekadashi 2024

(रुचि राजपूत)

Vijya Ekadashi 2024 Shubh Muhurat : जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए एकादशी तिथि सर्वोत्तम मानी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, विजया एकादशी के रूप में पूजी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का मंत्रों के साथ पूजन अर्चन किया जाए तो हर तरह की सुख समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से इस वर्ष विजया एकादशी कब पड़ रही है, इसका शुभ मुहूर्त और 5 मंत्र।

विजया एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी तिथि 06 मार्च 2024 को सुबह 06:30 बजे शुरू होगी, जिसका समापन अगले दिन यानी 07 मार्च को सुबह 04:13 बजे होगा। ऐसे में विजया एकादशी व्रत 06 फरवरी को रखा जाएगा।

करें 5 मंत्रों जाप

1. दन्ता भये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

2. ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

3. लक्ष्मी विनायक मंत्र दन्ता भये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

4. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि ।

तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

5. लक्ष्मी विनायक मंत्र, दन्ता भये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। 
धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

Similar News