किन राशि को फलता है दक्षिण मुखी घर, कैसा है राशि के अनुसार इसका प्रभाव, जानें शुरू की 6 राशियों के बारे में

Vastu Tips For South Facing House : अगर आपने दक्षिण मुखी मकान खरीद लिया या बनवा लिया तो ये न सोचें कि कहीं हमारे साथ कुछ अशुभ ना हो जाए। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दक्षिण मुखी मकान सभी के लिए अशुभ नहीं होता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-29 20:04:00 IST
South Facing House

(रुचि राजपूत)

South Facing House: घर बनाने का सपना सभी देखते हैं, जिसके लिए लोग बड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के मन में दक्षिण मुखी घर को लेकर कई नकारात्मक विचार भरे होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण मुखी घर सभी के लिए अशुभ नहीं होते। हम लोगों ने अक्सर यह बात सुनी है कि दक्षिण मुखी मकान अशुभ होते हैं। मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा जाता है, और यम मृत्यु के देवता होते हैं। जिसके चलते हम सभी के मन में एक अज्ञात भय बना रहता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से विस्तार से।

1. मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान या प्लॉट बेहद शुभ फलदाई माना जाता है। इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होता है।

2. वृष राशि
वृष राशि के जातक के लिए इस तरह के घर में रहने से धन हानि होती है, दक्षिण मुखी मकान आपके लिए अशुभ फलदाई होता है और बिना वजह के खर्चे अधिक होते हैं।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए इस तरह के मकान में रहने से गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।
मिथुन राशि के जातकों को दक्षिण मुखी मकान अशुभ फल देता है। 

4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का दक्षिण मुखी मकान में रहना उनके मान सम्मान में वृद्धि लाता है। इसलिए दक्षिण मुखी मकान कर्क राशि वालों के लिए शुभ माना गया है। इसके अलावा नौकरी में भी तरक्की होती है।

5. सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों को दक्षिण मुखी मकान की वजह से 1 से अधिक मकान बनाने के अवसर प्राप्त होता है। सिंह राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान भाग्योदय का कारण बनता है। 

6. कन्या राशि
दक्षिण मुखी मकान में रहने से कन्या राशि वालों की लाइफ में बहुत परेशानियां आती हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान अशुभ होता है। 
 

Similar News