Shukrawar Upay for Love Life: लव लाइफ में आ रही रुकावटें होंगी दूर, शुक्रवार को करें ये 5 उपाय

प्रेम जीवन का सबसे अहम और खूबसूरत अहसास है। प्रेम किसी से भी हो सकता है, चाहे प्रेमी हो या मां-पिता या फिर कोई मित्र और चाहने वाला। जी हां, लेकिन यदि किसी के प्रेम रिश्ते

By :  Desk
Updated On 2024-12-13 07:39:00 IST
शुक्रवार की शाम को गाय के दूध के घी का दीपक घर के ईशान कोण में प्रज्ज्वलित करें।

Shukrawar Upay for Love Life: प्रेम जीवन का सबसे अहम और खूबसूरत अहसास है। प्रेम किसी से भी हो सकता है, चाहे प्रेमी हो या मां-पिता या फिर कोई मित्र और चाहने वाला। जी हां, लेकिन यदि किसी के प्रेम रिश्ते में मनमुटाव और नोकझोंक की स्थिति है तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है, यह जानना जरुरी है। यदि आप भी अपने प्रेम रिश्ते में मधुरता चाहते है तो शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते है। चलिए जानते है उन उपायों के बारे में- 

प्रेम जीवन को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के उपाय

- शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में प्रेम की स्थिति का निर्धारण करता है। यदि आपको अपने प्रेम रिश्ते में मजबूती बनाकर रखनी है, तो अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति को हमेशा मजबूत रखना होगा। इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-आराधना करनी चाहिए। 

- अपने प्रेम जीवन में मजबूती लाने के लिए शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में सफ़ेद रंग का पुष्प डालें। यह पुष्प शुक्रदेव का प्रिय होता है। यदि आप सफ़ेद पुष्प से महके जल से स्नान करते है, तो कुंडली से शुक्र दोष दूर होते है और प्रेम रिश्ते मजबूत होने लगते है। साथ ही वैवाहिक परेशनियां भी दूर होती है। 

- कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन 108 बार शुक्र के बीज मंत्र 'द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' का जाप अवश्य करें। इस मंत्र के जाप से न सिर्फ आपकी काया खूबसूरत होगी बल्कि व्यवहार में भी मधुरता आएगी। साथ ही चाहने वाले के साथ आपके प्रेम रिश्ते भी गहरे होने लगेंगे। 

- अपने वैवाहिक जीवन को प्रेममयी बनाने के लिए शुक्रवार के दिन जरूरतमंद को सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन, चांदी, चावल, मिश्री आदि का दान करें। इस दान को करने से वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होने लगती है। 

- शुक्रवार की शाम को गाय के दूध के घी का दीपक घर के ईशान कोण में प्रज्ज्वलित करें। इस दीपक में थोड़ा सा केसर डालें और लाल रंग के सूती धागे का इस्तेमाल रुई की जगह पर करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगेगी। इससे प्रेम संबंध मधुर होंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News