Budh Nakshatra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश से इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Budh Nakshatra Gochar 2025: 29 दिसंबर को बुध केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश करेंगे। जानिए मेष, धनु और कुंभ राशि पर इसका प्रभाव।
Budh Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध एक अहम नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन बुध अपने स्वामित्व वाले ज्येष्ठा नक्षत्र से निकलकर केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश करेंगे। केतु को क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन ज्योतिष में इसे मोक्ष, रहस्य और आध्यात्मिक उन्नति का कारक भी माना गया है।
ऐसे में साल 2025 के अंतिम दिनों में बुध का केतु के नक्षत्र में प्रवेश, आने वाले 2026 में कुछ राशियों के लिए करियर, धन, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रहा है। खासतौर पर कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक अनुकूल माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं और जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता के करीब पहुंचने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और समय पर काम पूरा करने की आपकी क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित कर सकती है।
कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विदेश से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी अनुभवी गुरु या मार्गदर्शक से मिलने की संभावना भी बन रही है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन बौद्धिक क्षमता को निखारने वाला साबित हो सकता है। आपकी सोच में स्पष्टता आएगी और आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभकारी माना जा रहा है। आय में सुधार हो सकता है और कुछ लोगों को नए साल में कमाई के अतिरिक्त स्रोत मिलने के संकेत हैं।
पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कहीं बाहर घूमने या यात्रा की योजना भी बन सकती है। यह समय रिश्तों को मजबूत करने के लिए अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से बेहद शुभ संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नई और लाभकारी डील मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपकी कई पुरानी इच्छाएं इस गोचर के बाद पूरी हो सकती हैं।
मित्रों का सहयोग भी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और उनके साथ मिलकर आप रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय सकारात्मक रहेगा। नए साल में आय बढ़ने की संभावना है और धन से जुड़े मामलों में स्थिरता महसूस होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आपकी सोच अधिक सकारात्मक बनेगी।
क्या कहता है बुध का यह नक्षत्र गोचर?
बुध का केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर भी बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। यह गोचर जहां एक ओर बुद्धि, वाणी और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा, वहीं दूसरी ओर व्यक्ति को आत्मचिंतन और आध्यात्मिक मार्ग की ओर भी प्रेरित कर सकता है। 29 दिसंबर 2025 के बाद बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला समय अधिक सकारात्मक, प्रगति-शील और संतुलित बना सकता है। सही दिशा में प्रयास करने से ये राशियां 2026 की अच्छी शुरुआत कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।