स्वभाव से बिल्कुल नारियल की तरह होती हैं इस राशि की महिलाएं, बाहर से सख्त और अंदर से नरम

बाहर से सख्त और अंदर से नर्म होने के कारण लोग अक्सर इन्हें पहचानने में गलती कर देते हैं। आइए आपको बताते हैं हम किस राशि की महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं

By :  Desk
Updated On 2024-02-13 00:02:00 IST
Personality of Scorpio

(रुचि राजपूत)

Personality According To Zodiac Sign : अक्सर बहुत से लोगों को देखकर या फिर उनसे पहली बार मिल कर उनके स्वभाव के बारे में ठीक-ठीक अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तितव के बारे में जान सकते हैं। आज हम बात करेंगे वृश्चिक राशि की महिलाओं के बारे में, साथ ही जानेंगे इस राशि की महिला के स्वभाव से जुड़ी जरूरी बातें। ये राशि राशिचक्र की रहस्मयी राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि का महिलाओं को प्यार जताने का अंदाज थोड़ा अलग होता है। बाहर से सख्त और अंदर से नरम होने के कारण लोग अक्सर इन्हें पहचानने में गलती कर देते हैं। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से इस राशि की महिला के स्वभाव से जुड़ी जरूरी बातें।

दरअसल हम बात कर रहे हैं वृश्चिक राशि की महिला की। भले ही उनके स्वभाव को देख उन्हें लोग स्वार्थी कहते हों, लेकिन बात ऐसी है कि अपने काम को जस्टीफाई करने के लिए सफाई देना पसंद नहीं करती। लोग भले ही उनके लिए बुरा-भला कहें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

लोग इनके बारें में तमाम तरीके की बातें बनाएं, लेकिन सच ये है वो उनकी खूबियों को स्पष्टता के साथ जानते हैं। उनके आकर्षण से बचना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

वृश्चिक राशि की महिलाएं अगर विवाह के उपरांत नौकरी करती हैं तो इनकी इच्छा अपने घर में वर्चस्व जमाने की होती है। इस राशि की महिलाएं अन्य लोगों से ज्यादा काम करने में सक्षम होती हैं। इसी का कारण है कि अधिकारियों के बीच इनकी पहुंच होती है और वह जल्द किसी उच्च पद पर बैठी दिखाई पड़ती हैं।

वृश्चिक महिलाओं को ऐसा जीवनसाथी अच्छा लगता है जो इनकी बात को ध्यान से सुने और अपने रिश्ते की बागडोर इनके हाथ में थमाएं। जीवनसाथी के रूप में वृश्चिक राशि वाली महिलाएं काफी दिलचस्प होती हैं।

वृश्चिक स्त्री वाली स्त्रियां खरा बोलती है जो कभी-कभी बुरा लग सकता है। जीवन में यह सुख-साधनों के प्रति ज्यादा लालायित रहती हैं। इनके व्यक्तित्व में इतना आकर्षण होता है कि कोई भी चुंबक की तरह इनकी तरफ खिंचा चला आता है। इनमें दया और करूणा भरी होती हैं। इनको किसी से सहानुभूति हो गई तो उसके लिए कुछ भी कर जाती हैं।

Similar News