कुछ कहता है आपकी हथेली का रंग, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव, चिड़चिड़े होते हैं इस रंग की हथेली वाले

Personality By Palm Colour : यदि हम अपने विषय में या किसी दूसरे व्यक्ति के विषय में कुछ पता लगाना चाहते हैं तो ज्योतिष की दृष्टि से ही इसके बहुत से तरीक़े हो सकते हैं। इन्हीं तरीक़ों में से एक ही हथेली का रंग। हथेली के रंग के हिसाब से ही हम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता कर सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-02-05 17:35:00 IST
Personality By Palm Colour

(रुचि राजपूत)

Prediction According to Palm Colour : हिन्दू धर्म में कई तरह के शास्त्रों के बारे में बताया गया है. अलग-अलग शास्त्रों में अलग-अलग चीज़ों का वर्णन मिलता है. इन्हीं में से एक है हस्तरेखा शास्त्र। हस्तरेखा शास्त्रों के माध्यम से किसी व्यक्ति की हथेली की रेखाओं को पढ़ा जा सकता है, और उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। हथेली के रंग के मुताबिक़ किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में बता सकते हैं। चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि किसी व्यक्ति की हथेली का रंग उसके बारे में क्या कहता है।

पीली हथेली
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की हथेली पिले रंग की होती है, वह जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे लोग ज़्यादातर समय अलग-अलग प्रकार की बीमारियों से घिरे रहते हैं। पीली हथेली वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है, ऐसे लोग अपने जीवन में आर्थिक उन्नति तो करते हैं, लेकिन इन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पीली हथेली वाले लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता।

लाल हथेली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों की हथेली का रंग अक्सर लाल रहता है। ऐसे लोग जिनकी हथेली का रंग लाल होता है वे आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। ऐसे व्यक्ति जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचते हैं। ये समझदारी के साथ दूरदर्शिता अपनाते हुए नतीजे पर पहुंचते हैं। लाल हथेली वाले लोग रोमांच प्रिय होते हैं। एक बार इन लोगों को किसी चीज़ का शौक़ लग जाता है, तो यह उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते।

सफेद हथेली
विज्ञान की दृष्टि से सफ़ेद हथेली खून की कमी को दर्शाती है, लेकिन कुछ लोगों की हथेली सफ़ेद रंग की ही होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सफ़ेद हथेली वाले लोग मानसिक तौर पर थोड़े कमज़ोर होते हैं, ये लोग स्वभाव से भावुक होते हैं। सफ़ेद हथेली वाले लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं और जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। सफ़ेद हथेली वाले लोग अपनी बातें किसी और के साथ शेयर नहीं करते।

गुलाबी हथेली
हस्तरेखा शास्त्र बताता है कि कुछ लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में सुख संपन्नता पाते हैं। गुलाबी हथेली वाले लोगों को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों को अपने करियर में भी हमेशा सक्सेस मिलती है, और माता लक्ष्मी की कृपा इन पर हमेशा बनी रहती है। गुलाबी हथेली वाले लोग अध्यात्म से जुड़े हुए होते हैं।

Similar News