Money Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूल से भी न रखें ये 2 चीजें, झेलनी पड़ सकती है जिंदगीभर की आर्थिक तंगी

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में हर देवी-देवता के लिए एक विशेष दिशा निर्धारित की गई है। जैसे कि घर की उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्

By :  Desk
Updated On 2024-07-19 06:36:00 IST
उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का वास माना गया है।

Vastu Tips For Money: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में हर देवी-देवता के लिए एक विशेष दिशा निर्धारित की गई है। जैसे कि घर की उत्तर दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का वास माना गया है। यही वजह है कि धर्म शास्त्रों में उत्तर दिशा में कुछ चुनिंदा चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। यदि भूलकर भी हम उन चीजों को इस दिशा में रखते है, तो अनहोनी हो सकती है। चलिए जानते है उन चीजों के बारे में - 

उत्तर दिशा में न रखें जूते चप्पल
(Uttar Disha me Nahi Rakhe Jute Chappal) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव का वास होता है। इसलिए इस जगह पर जूते और चप्पल भूलकर भी नहीं रखने चाहिए। इस दिशा में जूते चप्पल रखने से उन सभी देवी-देवताओं का अनादर माना जाता है। यदि आप ऐसा फिर भी करते है, तो आपको आर्थिक नुकसान संभव है। 

उत्तर दिशा में न रखें कूड़ा कचरा
(Uttar Disha me Nahi Rakhe Kooda Kachra) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूल से भी कूड़ा कचरा नहीं रखें। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी अपनी कृपा उसी घर में बरसाती है, जहां स्वच्छता होती है। वहीं यदि आप फिर भी इस तरह की गलती करते है, तो आपके जीवन में मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी भी होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News