Mor Pankh Upay: शारीरिक कष्ट और आर्थिक तंगी से निजात दिलाएंगे, जानिये मोर पंख से जुड़े 5 चमत्कारी उपाय

मोर का पंख वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मान्यता है कि इसके कुछ उपाय से घर की सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

Updated On 2024-09-26 13:02:00 IST
मोर पंख के उपाय

Mor Pankh Upay: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई सारे ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बता दें कि ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि में मोर का पंख बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मान्यता है कि घर में मोर पंख को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

शास्त्रों में वर्णन किया गया है कि भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं अपने मुकुट पर स्थान देकर मोर पंख को सम्मान दिया था। मोर को देवताओं का पक्षी होने का भी गौरव प्राप्त हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, ज्ञान की देवी मां सरस्वती का वाहन मोर को ही प्राप्त है। इसलिए छात्र मोर पंख को अपनी पुस्तक के मध्य में रखते हैं। तो आज इस खबर में बताएंगे मोर पंख के 5 चमत्कारी उपाय के बारे में।

मोर पंख के 5 चमत्कारी उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर का पंख लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में मोर पंख लगाने से घर में बरकत बढ़ती है। साथ ही अचानक किसी भी प्रकार के कष्ट नहीं आते हैं।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यदि आप मोर पंख को किसी मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति के मुकुट में 40 दिन तक स्थापित करते हैं और प्रतिदिन माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। उसके बाद 41 वें दिन मंदिर में दान, दक्षिणा और प्रसाद का भोग लगाकर मोर पंख को घर के खजाने में लाकर रखते हैं। तो इससे आपके घर में सुख, शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। साथ ही साथ आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण भी हो जाएंगे।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, मोर पंख में काल सर्प दोष के दुष्प्रभाव को नष्ट करने की अद्भुत क्षमता है। इसके लिए आपको मोर पंख को तकिए के कवर के अंदर 9 मोर का पंख पूर्णिमा के दिन या किसी अन्य शुभ मुहूर्त में रखना होगा। मान्यता है कि ऐसा करने से किसी भी प्रकार का बुरा सपना नहीं आएगा। साथ ही अन्य उपाय करके आप काल सर्प दोष से मुक्ति भी पा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख का प्रयोग और घर में इसे रखने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।

मान्यता है कि मोर पंख घर में रखने से भूत-प्रेत के साए या नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति पाया जा सकता है, क्योंकि मोर पंख की हवा में सकारात्मकता का प्रभाव होता है।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी के दिन करें मोरपंख और बांसुरी के विशेष उपाय, दूर होंगे बड़े-बड़े संकट

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News