14 जनवरी को मनाई जा रही लोहड़ी, जाने इस दिन क्या करें और क्या करने से बचें

लोहड़ी पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता हैं, लोहड़ी पर सभी लोग एक जगह एकत्रित होकर ये त्योहार मनाते हैं। इसमें आग के चारों ओर घूमते हुए उसमें गेहूं की बालियां, तिल और रेवड़ी, मक्के की फूली डालते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-01-04 21:49:00 IST
Lohri 2024

(कीर्ति राजपूत)

Lohri 2024 : लोहड़ी का त्योहार संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है, इससे एक दिन पहले यानी लोहड़ी इस बार 14 जनवरी को मनाई जा रही है। लोहड़ी सिख समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व है जो नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। इसमें  सभी लोग मिलकर आग के चारो तरफ घूमते हैं और इस आग में गेंहूं की बालियां, तिल, रेवड़ी, मूंगफली और मक्के की फूली डालते हैं। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिला कर लोहड़ी की शुभकामना देते हैं। लोहड़ी के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करना चाहिए और कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा।

लोहड़ी के दिन क्या करें?

1. मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो लोहड़ी पर किसी भी जरूरतमंद को लाल कपड़े में गेहूं रखकर देना शुभ माना जाता है, इस उपाय से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होंगी।

2. शुभ फल की प्राप्ति का उपाय
अग्नि पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है और अगर आप भी शुभ फल प्राप्ति की कामना करते हैं तो लोहड़ी पर अग्नि की विधि विधान से पूजा करें।

3. कन्या को खिलाएं रेवड़ी
कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है और अगर लोहड़ी पर छोटी कन्याओं को तिल से बनी रेवड़ी देते हैं तो इससे कभी भी अन्न की कमी नहीं होती।

लोहड़ी पर भूलकर भी न करें ये काम

1. अग्नि में ना चढ़ाएं झूठी चीज
लोहड़ी पर आग में मूंगफली, तिल, रेवड़ी, गेहूं की बालियां डाली जाती हैं। लेकिन अग्नि में इन चीजों को डालने से पहले इन सभी चीजों की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यह चीजें झूठी ना हों, क्योंकि अग्नि देवता के रूप में जानी जाती है और उसमें झूठी चीज नहीं चढ़ा सकते।

2. भोजन का रहे विशेष ध्यान
लोहड़ी पर इस बात का विशेष ध्यान दें कि इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. किसी का अपमान ना करें
इस दिन किसी का भी अपमान करने से बचें।

4. इस रंग के कपड़े ना पहनें
लोहड़ी पर काले व नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

Tags:    

Similar News