कछुआ सहित 3 वस्तुएं लाएंगी सुख समृद्धि, फेंगशुई के अनुसार घर की इन जगहों पर रखना शुभ, जाग उठेगी सोई किस्मत

Fengshui Tips : भारत में हम सभी चीनी वास्तु शास्त्र को फेंगशुई के नाम से जानते हैं। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में मनुष्य के जीवन में सुख शांति के लिए बहुत से तरीकों के बारे में बताया गया है।

By :  Desk
Updated On 2024-03-25 18:10:00 IST
Fengshui tips

Fengshui Tips : जिस तरह भारतीय वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान बताया गया है। उसी तरह चीनी फेंगशुई में भी मनुष्य जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान बताया गया है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के नाम से प्रसिद्ध है। घर में मौजूद नकारात्मकता को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के तरीके बताए गए हैं। वैसे तो फेंगशुई में बहुत सी ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनसे तरक्की, उन्नति और खुशहाली मिल सकती है। प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे हमें फेंगशुई में बताई गई ऐसी तीन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

-1. कछुआ 
फेंगशुई के अनुसार घर में धातु से बने कछुए को रखना बेहद शुभ हो सकता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कारोबार में आर्थिक लाभ के लिए ऑफिस में क्रिस्टल से बना कछुआ रखना चाहिए। इस कछुए को पानी के किसी पात्र में ही रखें और इसका मुंह आपके घर और ऑफिस में अंदर की तरफ हो।

-2. ऊंट
फेंगशुई में ऊंट को संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई ऊंट को घर में रखने से घर की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है, और घर के मुखिया की आय बड़ती है। फेंगशुई ऊंट को आप अपने ऑफिस या कार्यक्षेत्र में भी रख सकते हैं। यदि बेहतर परिणाम चाहते हैं तो इसे अपने व्यापार स्थल पर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ रखें।

-3. कैट
फेंगशुई कैट को घर में रखना शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में बिल्ली को माता लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। ऐसा मानते हैं कि अगर फेंगशुई कैट को अपने व्यापार स्थल पर या घर में रखा जाए तो इससे धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। फेंगशुई कैट अलग-अलग रंगों में बाजारों में मिलती है और इससे अलग-अलग रंगों का प्रभाव भी अलग-अलग होता है।

(रुचि राजपूत)

Similar News