बेवजह घर में होता है झगड़ा? इन संकेतों से पहचानें, कहीं घर में वास्तु दोष तो नहीं?

अगर आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो गया है, तो इससे जुड़े कई संकेत आपको मिलने लगते हैं। ये संकेत इशारा होते हैं घर में उत्पन्न वास्तु दोष के।

By :  Desk
Updated On 2024-01-12 23:25:00 IST
Symptoms of Vastu Dosh

(रुचि राजपूत)

Symptoms of Vastu Dosh : हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सदा ही सुख समृद्धि और उन्नति बनी रहे। हिंदू धर्म में ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है। घर में सुख समृद्धि के लिए ग्रहों का शुभ प्रभाव जरूरी होता है, लेकिन यदि घर में वास्तु दोष पैदा हो जाए, तो यह घर में रह रहे सदस्यों के लिए और नुकसानदायक हो सकता है। घर में वास्तु दोष है या नहीं यह पता करना थोड़ा सा मुश्किल है, लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया है कि यदि घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है, तो घर में रहने वाले सदस्यों को इसके कुछ संकेत मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि घर में वास्तु दोष पैदा होने पर कौन सी घटनाएं होती है।

घर में वास्तु दोष होने के संकेत

जब हमारे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, तो घर के सदस्यों के बीच बेवजह की लड़ाई झगड़े और वाद-विवाद की स्थिति बनने लगती है। वास्तु दोष उत्पन्न होते ही सबसे पहले घर में गृहक्लेश शुरू हो जाता है। यदि ऐसा हो रहा है कि तो यह आपके घर में वास्तु दोष का संकेत है। घर के सदस्यों के आस पास नकारात्मकता महसूस होति है। घर में रहने का मन नहीं करता, घबराहट, बेचैनी भी हो सकती है। यह सभी लक्षण घर में वास्तु दोष होने का प्रतीक हैं।

इसके अलावा यदि आपको अचानक अपनी नौकरी या व्यापार में धन हानि होने लगे, आपकी फिजूलखर्ची बढ़ जाए या आपके द्वारा कमाए गए पैसे बिल्कुल ना बचें और तंगी जैसे हालात बनने लगें। तो यह भी घर में वास्तु दोष को दर्शाता है।

घर के सदस्यों की तबीयत अचानक खराब हो जाना या घर के किसी सदस्य का कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित होना। घर में वास्तु दोष को दर्शाता है। वास्तु दोष होने के कारण बीमारियां पैदा करने वाले दोष भी उत्पन्न होते हैं और स्वास्थ्य हानि कराते हैं।

यदि आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ जाए या फिर बार बार ऐसा हो रहा है, तो यह भी आपके घर में वास्तु दोष के कारण हो सकता है। आपके घर की छत पर पशु पक्षियों का न आना भी वास्तु दोष का सूचक मानते हैं।

Tags:    

Similar News