Ganesh Chaturthi 2024: इन 20 वस्तुओं के बिना अधूरी है गणपति पूजा, गणेश चतुर्थी से पहले कर लें तैयारी

7 सितंबर 2024, शनिवार के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जायेगी। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाते है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा की विशेष पूजा करने

By :  Desk
Updated On 2024-08-31 21:48:00 IST
गणेश चतुर्थी पर बप्पा की विशेष पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर 2024, शनिवार के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जायेगी। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाते है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा की विशेष पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके लिए पूजा में आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी? यही जानकारी हम इस लेख में आपके लिए लेकर आये है। चलिए जानते है उन विशेष चीजों के बारे में, जिनकी जरुरत गणेश पूजा में रहेगी। 

गणेश जी की प्रतिमा :

गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा के लिए उनकी प्रतिमा होना आवश्यक है। अगर यह मिटटी की होगी, तो अधिक बेहतर रहेगा। मिट्टी की प्रतिमा को पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है, क्योंकि यह अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन में आसानी से जल में घुल जाती है। 

प्रतिमा रखने की चौकी :

गणेश चतुर्थी पर बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए एक चौकी या पाटा की आवश्यकता रहेगी। ध्यान रखें, हिंदू धर्म में भगवान को सबसे ऊपर स्थान दिया गया है, इसलिए उन्हें जमीन पर न विराजित करें। इसके अलावा ध्यान रहें पूजा स्थल स्वच्छ रहना जरुरी है। 

कलश और नारियल :

भगवान गणेश की पूजा में कलश और नारियल की जरुरत रहेगी। हिंदू धर्म में अधिकांश देवी-देवताओं की पूजा में कलश नारियल रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। गणेश चतुर्थी के दिन पूजा में मूर्ती के पास कलश और उसके ऊपर नारियल स्थापित किया जाना चाहिए। 

लाल कपड़ा :

भगवान गणेश की पूजा में लाल कपड़े का बहुत महत्व माना गया है। भगवान की मूर्ति स्थापित करते वक्त उन्हें लाल कपड़ा पहनाया जाता है। 

मूली के पत्ते :

गणपति पूजा में मूली के पत्ते अर्पित किये जाते है। गणेश जी को यह प्रिय होते है। इन्हें अर्पित करने से साधकों को शुभ लाभ मिलते है। 

पंचामृत और मोदक :

गणेश जी को पंचामृत और मोदक चढ़ाया जाना चाहिए। दोनों ही गणपति जी को प्रिय है। इन्हें घर पर निर्मित करें, तो लाभ मिलेगा। 

पूजा की अन्य सामग्री :

फूल, माला, लोचन, दीपक, कपूर, पान के पत्ते, पीला कपड़ा, हल्दी, सुपाड़ी, दूर्वा घास, अगरबत्ती और रोली की भी जरुरत रहेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News