Vastu Mistakes in Hindi: नहाने के तुरंत बाद बाद कभी न करें ये 5 गलतियां, बर्बाद हो सकती है लाइफ

वास्तु अनुसार घर के निर्माण से लेकर अन्य सभी कार्यों को करने से व्यक्ति और उसके परिवार के लिए उन्नति के द्वार प्रशस्त होते हैं। लेकिन, जाने-अनजाने में हम छोटी-छोटी वास्तु

By :  Desk
Updated On 2024-12-20 22:44:00 IST
हम छोटी-छोटी वास्तु गलतियां कर देते है, जो जीवन में मानसिक अशांति उत्पन्न कर देती है।

Vastu Mistakes in Hindi: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि, वास्तु अनुसार घर के निर्माण से लेकर अन्य सभी कार्यों को करने से व्यक्ति और उसके परिवार के लिए उन्नति के द्वार प्रशस्त होते हैं। लेकिन, जाने-अनजाने में हम छोटी-छोटी वास्तु गलतियां कर देते है, जो जीवन में मानसिक अशांति उत्पन्न कर देती है। चलिए जानते है वास्तु से जुड़ी ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में, जो जीवन में भूचाल उत्पन्न कर सकती है। 

वास्तु से जुड़ी 5 गलतियां
(5 mistakes related to Vaastu)

- अधिकांश लोग नहाने के बाद बाल्टी में बचा हुआ पानी छोड़ देते है। वास्तु अनुसार ऐसा करना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि, नहाने के बाद बाल्टी में पानी छोड़ देने से घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार में अशांति और कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होती है। 

-  कई लोग जाने-अनजाने में नहाने के तुरंत बाद नेल कटर, रेजर या ब्लेड जैसी चीजों का इस्तेमाल करते है। वास्तु अनुसार ऐसा करना अशुभ माना गया है। 

- अधिकांश बार हम लोग नहाने के बाद बाथरूम में बाल्टी को खाली रख देते है। यदि आप भी ऐसा करते है तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद बाल्टी को पानी से भरकर रखें अथवा इसे उल्टा कर रख दें। इससे लाइफ की बड़ी प्रॉब्लम हल हो सकती है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नान के तुरंत बाद सुहागिन महिलायें सिंदूर लगाती है, जोकि गलत है। इससे जीवन में मानसिक अशांति बढ़ने लगती है। 

- नहाने के तुरंत बाद बाथरूम के फर्श को स्वच्छ कर देना सही होता है। कुछ लोग नहाने के बाद बाथरूम के फर्श को गीला छोड़ देते है, जो वास्तु अनुसार आर्थिक तंगी का कारण बनता है। इसलिए अगर आप भी ऐसी गलती करते है, तो बाथरूम को हमेशा स्वच्छ रखें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News