घर की गलत दिशा में लगा रखा है वॉटर फाउंटेन, तुरंत हटाएं और रखें सही दिशा में, दूर होगी नकारात्मकता

वॉटर फाउंटेन लगाने को लेकर फेंगशुई में कई उपाय बताए गए हैं। वॉटर फाउंटेन हमारे लिए पॉजिटिव एनर्जी देने के साथ-साथ कई तरह से मददगार होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लगाने की सही दिशा क्या है।

By :  Desk
Updated On 2024-01-30 23:38:00 IST
Feng shui fountain tips

(रुचि राजपूत)

Feng Shui Tips : वॉटर फाउंटेन अक्सर फेंगशुई में घरों, कमरों या अन्य जगहों में लगाए जाते हैं। वॉटर फाउंटेन को लेकर कहा जाता है कि यह पॉजिटिव एनर्जी के लिए मददगार होते हैं। वॉटर फाउंटेन लगाने के कुछ नियम होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने घर या फिर अन्य स्थान की शोभा बढ़ाने के लिए वॉटर फाउंटेन को गलत जगह पर लगा देते हैं जो आपके लिए हनिकारक हो सकता है। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई में भी कुछ ऐसी जानकारी दी गई हैं, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से वॉटर फाउंटेन के बारे में विस्तार से।

घर में वॉटर फाउंटेन लगाना शुभ होता है लेकिन इसके कुछ नियम हैं। फेंगशुई के अनुसार वाटरफॉल या फाउंटेन लगाने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इससे लगातार पानी बहता रहे। फाउंटेन लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। जहां वॉटर फाउंटेन लगा होता है उसके आसपास किसी तरह की निगेटिव एनर्जी दूर रहती है। 
  
फेंगशुई के अनुसार जिस घर में वॉटर फाउंटेन लगा होता है, उस घर में रहने वाले लोगों का मन हमेशा शांत रहता है। इसे लगाने से कई बार ऐसा होता है कि आपके रुके हुए काम बन जाते हैं। यह घर में  सुख-शांति और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। वहीं परिवार के सदस्यों को हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

वॉटर फाउंटेन रखने की सही दिशा क्या है?
फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन को उत्तर दिशा या ईशान कोण में लगाना चाहिए। बंद फाउंटेन रखना अशुभ होता है, ऐसे में कभी भी बंद वॉटर फाउंटेन नहीं लगाएं। अगर आप वॉटर फाउंटेन नहीं लगा सकते हैं तो इसकी फोटो भी लगा सकते हैं।
 

Tags:    

Similar News