Dussehra 2024 Upay: दशहरे के दिन करें ये मात्र 3 चमत्कारी उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशियां

Dussehra 2024 Upay: दशहरा के दिन यदि आप कुछ चमत्कारी उपायों को करते हैं, तो आपके जीवन की सारी बालाएं दूर हो जाएंगी। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

Updated On 2024-10-10 12:03:00 IST
दशहरा 2024 उपाय

Dussehra 2024 Upay: पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। दशहरे के दिन लोग धन-ऐश्वर्य, सुख-शांति और खुशी के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। ताकि उनके जीवन में खुशियां बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन किए गए कोई भी उपाय कारगर साबित होता है। यदि आप इन उपायों को करते हैं, तो इसका शुभ और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति भी मिल जाती है। तो आज इस खबर में कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जानने वाले हैं।

दशहरा के शाम घर में दीपक जलाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आपा अपने घर के हर कोने में दशहरे की शाम को दीपक जलाते हैं, तो इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। दशहरे के दिन दीपक जलाने से आध्यात्मिक उन्नति होती हैं। इसके साथ ही, घर के सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना चाहिए। ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकें।

नीम की पत्तियों का चमत्कारी उपाय

यदि आप दशहरे के दिन नीम के पत्ते का यह आसान उपाय करते हैं, तो आपको बहुत सारा लाभ मिल सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप दशहरे के दिन नीम की पत्तियां घर में लाएं। उसके बाद नीम की पत्तियों को पूजा स्थल पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से ऊर्जा और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर के लोगों को सभी रोगों से मुक्ति भी मिलती है। दशहरे के दिन यह उपाय करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

लाल धागे और सफेद वस्त्र के उपाय

यदि आप दशहरे के दिन सफेद वस्त्र पहनते हैं और लाल रंग के धागे अपनी कलाई में बांधकर भगवान श्री राम की स्तुति करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही लाभपूर्ण साबित हो सकता है। मान्यता है कि इस तरह के एक छोटा सा उपाय आपको जीवन में सारी खुशियां देने में कारगर साबित हो सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की भी प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अगले दो दिन में भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना दशहरे पर फैल जाएगी घर में नेगेटिविटी

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News