Dussehra 2024 Upay: दहशरे के दिन करें ये उपाय, मां दुर्गा की कृपा से बनेंगे धनवान और मिलेगा नौकरी में प्रमोशन

12 अक्टूबर 2024, शनिवार के दिन पूरे भारतवर्ष में दशहरा मनाया जाएगा, जिसे हम विजयादशमी के नाम से जानते है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री

By :  Desk
Updated On 2024-10-11 07:38:00 IST
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दशहरे के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं।

Dussehra 2024 Totke or Upay: 12 अक्टूबर 2024, शनिवार के दिन पूरे भारतवर्ष में दशहरा मनाया जाएगा, जिसे हम विजयादशमी के नाम से जानते है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। साथ ही इसी दिन नवरात्रि पश्चात मां दुर्गा की विदाई का दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दशहरे के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, इसलिए इस दिन की जाने वाली यात्रा शुभ फल देती है। चलिए जानते है दशहरे के दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय अथवा टोटकों के बारे में, जिससे पूरे साल मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

धनवान बनने के लिए दहशरा का टोटका
(Dhanwan Banane Ke Liye Dussehra Ka Upay) 

नवरात्रि पर बोये गए ज्वारे लेकर उन्हें अपने सिर पर रखें। इसके थोड़ी देर बाद ज्वारे लेकर उन्हें लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। कहते है, इस उपाय को दशहरे के दिन करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। विद्यार्थी जातक भी थोड़े ज्वारे लेकर किताब में रखें, तो पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 

नौकरी में प्रमोशन के लिए दहशरा का टोटका
(Naukri Pamoshan Ke Liye Dussehra Ka Upay)

नौकरी और व्यापार में चल रही परेशानी को जीवन से दूर करने के लिए नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा को फल अर्पित करें और उन्हें बच्चों में बांट दें। मां दुर्गा को न्यूनतम 10 फल अर्पित करें। फलों को अर्पित करते समय ओम विजयायै नम: मंत्र का जप करें। इस उपाय से नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News