Dhanteras 2024: सिक्कों की एक पोटली बना सकती है आपको अमीर, धनतेरस पर करें ये उपाय

धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मनाई जायेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि और कुबेरदेव की पूजा करने का विधान है।

By :  Desk
Updated On 2024-10-27 11:36:00 IST
धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि और कुबेरदेव की पूजा करने का विधान है।

Dhanteras 2024: धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मनाई जायेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि और कुबेरदेव की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है, जिसके पीछे कुछ पौराणिक वजहें शामिल है। इस धनतेरस आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक विशेष उपाय करें। 

धनतेरस का अमीर बनने का उपाय!

ज्योतिष जानकारों के अनुसार, जो लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें धनतेरस के दिन सिक्कों की एक ख़ास पोटली बनानी चाहिए। यह पोटली मनी मैग्नेट यानी धन आकर्षित करने का काम करेगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि, धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परम्परा सदियों से निभाई जा रही है। अब जानते है धनतेरस के उस ख़ास उपाय के बारे में- 

  • - धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन लेते वक्त दुकानदार से उसमें भेंट स्वरूप एक सिक्का रखवाएं। 
  • - अब घर आकर 5 रुपये के 11 सिक्के, एक चांदी या सोने का सिक्का, कमल गट्ठे के 5 बीज, हल्दी की गांठ, और सुखा धनिया लेवें। 
  • - इसके पश्चात एक लाल कपड़ें में उपरोक्त सभी चीजें और दुकानदार द्वारा दिया गया सिक्का रखकर पोटली बना लेवें। 
  • - इस पोटली को घर के पूजा स्थान पर रख देवें। इसके पश्चात नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। 

- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय 
अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः 
ॐ धं धन्वन्तरये नमः। 

दिवाली के दिन पोटली का फिर से पूजन करें और उसे तिजोरी में रख देवें। यह पोटली आपके लिए मनी मैग्नेट का काम करने लगेगी। मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन किया गया यह पोटली वाला उपाय आपके परिवार में धन और वैभव लेकर आता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News