चेहरे के 5 हिस्सों पर तिल का होना देता है कई बड़े संकेत, जानें अलग-अलग हिस्सों पर तिल का क्या मतलब है

Chehre Par Til Hone ka Arth : शरीर के कई हिस्सों में काले और लाल छोटे-छोटे बिंदू दिखाई देते हैं जिन्हें तिल कहा जाता है। वैसे इन तिलों से इंसान की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन इन तिल से इंसान के व्यक्तित्व का पता चलता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-29 22:06:00 IST
til ka matlab

(रुचि राजपूत)

Chehre Par Til Hone ka Arth : किसी भी इंसान के शरीर में कई जगहों पर छोटे-छोटे काले बिंदू तिल कहलाते हैं। वैसे तो तिल चेहरे पर हों तो व्यक्ति की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। ये तिल आपके जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनमें कुछ तिल अच्छे माने जाते हैं वहीं कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में तिल से मनुष्य के व्यक्तित्व का भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

1. आईब्रो पर तिल
किसी व्यक्ति के दोनों आईब्रो पर तिल होना ज्यादातर यात्रा करवाता है।
दाईं आईब्रो पर तिल सुखी और बाईं आईब्रो पर तिल दुखी दांपत्य जीवन का संकेत माना जाता है।
दोनों आईब्रो के बीचो बीच तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। 

2. होंठ पर तिल
ऊपर के होंठ के दांए तरफ तिल जीवनसाथी का पूरा साथ मिलता है।
ऊपर के होंठ के बाएं तरफ तिल जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का संकेत मानते हैं।
​निचले होंठ के दांए तरफ तिल वाले अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं। 
निचले होंठ के बाएं तरफ तिल किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है।

3.नाक पर तिल
किसी व्यक्ति के नाक के अगले भाग पर तिल वाले लोग लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं। 
किसी व्यक्ति के नाक के नीचे पर कहीं भी तिल का होना वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होते हैं।
किसी व्यक्ति के नाक के दाहिने हिस्से पर तिल का होना जीवन में सुख, धन-सम्पत्ति की कमी नहीं होगी दर्शाता है।
किसी व्यक्ति के नाक के बाएं हिस्से पर तिल का होना जीवन में संघर्ष, सफलता में अड़चने दर्शाता है।
किसी व्यक्ति के माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना धन आगमन का संकेत माना जाता है।
इंसान के ललाट के मध्य भाग में तिल होना निर्मल प्रेम की निशानी और भाग्यवान माना जाता है।

4. गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं।
बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले होते हैं।

5. आंख पर तिल
व्यक्ति की दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है। 
किसी की बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। आंख पर तिल वाले लोग भावुक होते हैं।

Similar News