Budhwar Ke Upay : करियर में मिलेगी तरक्की, बुधवार के दिन करें 4 उपाय, मानसिक तनाव होगा दूर

Budhwar Ke Upay : बुधवार का दिन बुद्धि और विवेक के दाता भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। इस दिन आप करियर से जुड़े कई उपाय कर सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-03-05 23:45:00 IST
Budhwar ke upay

(रुचि राजपूत)

Budhwar Ke Upay : भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जानें का वरदान प्राप्त है। सातों दिनों में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के दाता माने जाते हैं। जो व्यक्ति बुधवार के दिन सच्चे मन से बप्पा की आराधना करता है भगवान गणेश उसके सारे विघ्न हर लेते हैं। इस दिन करियर में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाती है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से बुधवार के दिन किए जाने वाले उपाय।

बुधवार के उपाय

1. करें दान
बुधवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ये उपाय आपकी कुंडली में कमजोर बुध को मजबूत कर देता है। इस दिन भगवान शिव को भी हरी मूंग अर्पिक करना शुभ माना जाता है।

2. कर्ज से मिलेगी मुक्ति
अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें। इस उपाय से घर में सुख समृद्धि भी आती है।

3. मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद
बुधवार के दिन भगवान गणेश के शीर्ष पर दुर्वा की 21 गांठें बनाकर अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से लांबोदर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

4. दूर होंगे सारे कष्ट 
बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाते हैं तो इससे आपके सारी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

Similar News