नियमित रूप से घर में जलाएं कपूर, दूर होगा पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ

Benefits of Kapoor : हिन्दू धर्म में कपूर, धूप, दीप, सुगन्धित द्रव्यों से देवी-देवताओं की पूजा करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि घर में कपूर जलाना बहुत फायदेमंद होता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-25 14:06:00 IST
Kapoor Jalane Ki Vidhi

(रूचि राजपूत)

Kapoor Jalane Ki Vidhi:  हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करने की सामग्रियों में से एक है कपूर। पूजा के दौरान कपूर जलाना हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। प्राचीन समय से कपूर जला कर देवी-देवताओं की आरती की जाती आ रही है। विज्ञान भी मानता है कि घर में कपूर जलाना अच्छा होता है। कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में सकारात्मकता का संचार बढ़ता है।  वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर की उपयोगिता के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं क्यों धार्मिक ग्रंथों में कपूर का इतना महत्व है प्रसिद्ध ज्येतिषी धर्मेंद्र दुबे से। 

कपूर जलाने के फायदे 
- गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता और बुरी नजर से भी बचाव होता है। 
-मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है। घर में रोजाना तीन बार सुबह, शाम, और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है। 
-यदि आपको बुरे सपने परेशान करते हैं तो रात में सोते वक्त शयनकक्ष में कपूर जलाने से बुरे सपने नहीं आएंगे और वातावरण शांत बना रहेगा। 
- घर में कपूर जलाने से घर में वातावरण सुगन्धित बना रहता है और कपूर से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है। 

कपूर जलाने के वैज्ञानिक फायदे
विज्ञान कहता है कि कपूर जलाने से घर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही कई बिमारियों से भी बचाव होता है। इसके अलावा कपूर जलाने से आपको कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस जैसी बिमारियों में भी आराम मिलता है। आयुर्वेद में कपूर के तेल का प्रयोग भी बहुत लाभकारी बताया गया है।

Similar News