14 फरवरी को बसंत पंचमी, देवी सरस्वती का पाना चाहते हैं आशीर्वाद तो जान लें क्या करें क्या न करें

Basant Panchami 2024 : सनातन धर्म को मानने वाले लोग बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। बसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। इस पर्व को श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-07 16:32:00 IST
Basant Panchami 2024

(रुचि राजपूत)

Basant Panchami 2024 : भारत देश के अलग-अलग राज्यों में बसंत पंचमी का त्योहार अलग-अलग तरीकों से ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती को समर्पित किया गया है। इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने पर बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन कई ऐसे काम हैं, जिन्हें करना बेहद शुभ माना जाता है, और कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें इस दिन नहीं करना चाहिए। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।

बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी, कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार, माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा करते हैं। इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेना भी बेहद शुभ होता है।

बसंत पंचमी के दिन क्या करें? 
बसंत पंचमी का दिन माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से विधि विधान पूर्वक माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। ख़ासकर विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की पूजा करना बेहद लाभदायक है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को केसर का हलवा बना कर भोग लगाना चाहिए। इस दिन अपने घर में रखी किताबों की साफ़ सफ़ाई आवश्यक रूप से करनी चाहिए। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और स्वयं भी पीले रंग के वस्त्र पहनकर माता सरस्वती की पूजा करें।

बसंत पंचमी के दिन क्या ना करें?
और बसंत पंचमी के दिन अनावश्यक रूप से क्रोध करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती की पूजा का पुण्यफल प्राप्त नहीं होता। 
बसंत पंचमी के दिन घर या बाहर मांस- मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन सात्विक रहना बेहद आवश्यक है। बसंत पंचमी के दिन किसी भी व्यक्ति से हिंसा या झूठ नहीं बोलना चाहिए।

Similar News