Nautapa 2025 Dates: कब से शुरू होंगे नौतपा? जानें क्या करें-क्या नहीं, ज्योतिषीय संबंध और दान लिस्ट
2025 me Nautapa Kab se Kab Tak Hai: नौतपा यानी वो 9 दिन - जब धरती का तापमान सबसे अधिक गर्म होता है। नौतपा हमेशा ज्येष्ठ माह में लगते है और इस साल इनकी शुरुआत 25 मई 2025, रविवार से हो रही है और इनका समापन 8 जून 2025, रविवार को होगा।
Nautapa 2025 Dates : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा प्रारंभ हो जाते है। वहीं, सूर्यदेव के मृगशिरा नक्षत्र में आने पर नौतपा की समाप्ति होती है। नौतपा यानी वो 9 दिन - जब धरती का तापमान सबसे अधिक गर्म होता है। नौतपा हमेशा ज्येष्ठ माह में लगते है और इस साल इनकी शुरुआत 25 मई 2025, रविवार से हो रही है और इनका समापन 8 जून 2025, रविवार को होगा। चलिए जानते है नौतपा से जुड़ी अन्य बातें-
ज्योतिष जानकारों का मानना है कि, नौतपा के इन 9 दिनों की अवधि में सूर्य की किरणें सबसे तीव्र गति से धरती पर पड़ती है। यही कारण है कि, इन 9 दिनों में प्रचंड गर्मी देखने को मिलती है। नौतपा के 9 दिनों में दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं ऐसा करने से कुंडली में सूर्य स्थिति मजबूत होती है।
नौतपा में क्या करें और क्या नहीं-
1. नौतपा अवधि में हर दिन भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें। साथ ही ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
2. अपने सामर्थ्य अनुसार नौतपा के 9 दिन में जरूरमंदों की मदद करें। इस दौरान आप दान स्वरुप अन्न, वस्त्र, फल, जल धन आदि दे सकते हैं।
3. नौतपा के दौरान राहगीरों को पानी पिलाना भी शुभ माना गया है। इसके अलावा इन 9 दिनों में आपको तामसिक भोजन सेवन से बचना चाहिए।
नौतपा में करें इन चीजों का दान-
नौतपा के 9 दिनों में आप मौसमी फल, सत्तू, सूती वस्त्र, मटका, हाथ का पंखा, छाता और जल का दान कर सकते हैं। यह अत्यंत पुण्यकारी होता है।
नौतपा का ज्योतिषीय संबंध-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो गर्मी अधिक बढ़ जाती है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी दैत्यगुरु शुक्रदेव है। शुक्रदेव व सूर्यदेव के बीच शत्रुता का भाव है। यही वजह है कि, जब दोनों ग्रह एक साथ आते है तो प्रचंड गर्मी पड़ती है। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।