Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट के अचूक टोटके जो आपको बना देंगे मालामाल

Money Plant Vastu Tips: जानिए मनी प्लांट को घर में सही दिशा, दिन और खास टोटकों के साथ लगाने से कैसे धन और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। वास्तु टिप्स से मिलेगा लाभ।

Updated On 2025-07-09 23:15:00 IST

मनी प्लांट

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट का पौधा घर की हरियाली और साज-सज्जा के साथ-साथ सौभाग्य और धन वृद्धि भी लाता है। मनी प्लांट को फेंग शुई और वास्तु शास्त्र में भी बेहद शुभ माना गया है। यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि सही स्थान और तरीके से लगाए जाने पर आर्थिक संकटों से भी राहत दिला सकता है। आईए जानते हैं इस प्रभावशाली उपाय के बारे में।

दक्षिण-पूर्व दिशा का चयन करें

मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा लक्ष्मी और कुबेर देव की मानी जाती है, जिससे धन का प्रवाह बना रहता है।

हरे-भरे पत्तों का रखें ध्यान

पौधे की पत्तियां जितनी घनी और स्वस्थ होंगी, उतना ही अधिक शुभ फल मिलेगा। सूखी या मुरझाई हुई पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए।

मनी प्लांट न करें गिफ्ट

फेंग शुई के अनुसार, मनी प्लांट किसी को उपहार में देना या किसी और से लेना धन हानि का कारण बन सकता है। इसे खुद ही लगाना शुभ होता है।

शुक्रवार को लगाएं

शुक्रवार के दिन मनी प्लांट लगाना विशेष फलदायी होता है, क्योंकि यह दिन लक्ष्मी पूजा का होता है।

दूध मिलाकर दें पानी

मनी प्लांट को देने वाले पानी में थोड़ा दूध मिलाएं। यह उपाय पौधे की वृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य भी लाता है।

ऊंची जगह पर रखें पौधा

मनी प्लांट को जमीन पर न रखें। इसे टेबल, शेल्फ या ऊंची जगह पर रखें, जिससे धन ऊर्जा ऊपर की ओर बढ़ती रहे।

कांच की बोतल में लगाएं

मिट्टी की बजाय इसे कांच की बोतल या गिलास में पानी के साथ लगाना शुभ माना गया है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

लाल धागा बांधें

पत्तियों पर लाल रंग का धागा बांधना शुभ संकेत माना जाता है। यह धन को आकर्षित करने में सहायक होता है।

सकारात्मक सोच रखें

मनी प्लांट की देखभाल करते समय सकारात्मक विचार मन में रखें और विश्वास रखें कि यह पौधा आपके जीवन में धनवृद्धि लाएगा।

घर के बाहर न रखें

मनी प्लांट को घर के अंदर रखना चाहिए। इसे बाहर बालकनी या छत पर रखने से इसका प्रभाव कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News