Mangal Rashi Parivartan: राजा के घर में मंगल, जानिए किन राशियों का करेंगे अमंगल
Mangal Rashi Parivartan: मंगल शनिवार, 7 जून 2025 को अपने मित्र की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। यहां जानें राजा के घर में मंगल का प्रवेश करने पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Mangal Rashi Parivartan
Mangal Rashi Parivartan: मंगल शनिवार, 7 जून 2025 को अपने मित्र की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और केतु से युति करेंगे। केतु को भी मंगल के समान ही माना गया है। इस युक्ति के कारण आने वाले 51 दिन में ऐसी ऐसी घटनाएं घटेंगी जो इतिहास में पहली बार होंगी। यह घटना केवल देश दुनिया में ही नहीं हमारे और आपके जीवन में भी पहली बार होगी। कुछ लोगों के साथ इस घटना का अच्छा प्रभाव होगा और कई लोगों के साथ अमंगल भी हो सकता है। यहां जानें राजा के घर में मंगल का प्रवेश करने पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
मंगल जैसे ही सिंह राशि में प्रवेश करेगा। उसकी दृष्टि राहु पर पड़ने लगेगी और इस दृष्टि के कारण राहु पर मंगल के प्रभाव के कारण धन की हानि हो सकती है। आमदनी में भी हानि का योग बनेगा। अमीर लोगों के साथ बुरी घटनाएं होने की संभावना है। इंटरनेट, बिजली और उनसे संबंधित जो भी व्यवस्था देश दुनिया में चल रही है। उन पर विपत्ति आने की संभावना है। समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान कुंभ राशि वालों के साथ बुरी घटनाएं घट सकती हैं।
मंगल, सिंह राशि में प्रवेश करेगा तो उसकी दृष्टि शनि और मीन राशि पर भी पड़ने लगेगी। इसलिए इस दृष्टि से शनि के बिगड़ने का योग बन रहा है। शनि के बिगड़ने से कर्म बिगड़ेगा और आय आमदनी पर इसका असर पड़ सकता है। बहुत से लोगों के जीवन में इससे उनकी नौकरी और उनकी आमदनी सैलरी पर असर पड़ सकता है।।
मकर और कुंभ के स्वामी है शनि, इसलिए इनके साथ घटनाएं घट सकती हैं, कष्ट हो सकता है। मेहनत अधिक करना पड़ेगा। शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन मीन राशि वालों के लिए मंगल की दृष्टि का पड़ना अच्छा होगा क्योंकि मंगल धन और भाग्य भाव के स्वामी हैं। उनकी राशि के मित्र हैं इसलिए उनके लिए अच्छा रहेगा।
ग्रह गोचर के बदलने का असर दिखेगा
ग्रह गोचर के बदलने का असर 7 जून से ही दिखाई देने लगेगा। साल 2025 के लिए हर महीने के साथ तारीख महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए 7 जून को भी कोई घटना देश दुनिया में घटने की संभावना है। मंगल मजबूत स्थिति में रहेगा तो हानि होने की प्रबल संभावना रहेगी।
ग्रह केवल राशि में ही नहीं प्रवेश करते हैं वह नक्षत्र भी बदल सकते हैं। मंगल केतु के नक्षत्र में प्रवेश करेगा और मंगल की राशि मेष पर केतु की दृष्टि पड़ रही है। मंगल केतु की युति बनेगी और मंगल केतु के नक्षत्र में रहेगा। इस प्रकार से मंगल पर केतु का पूरा प्रभाव रहेगा। इसलिए यह केतु के प्रभाव मंगल वालों के लिए कष्टकारी हो सकता है। मेष और वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। वैसे तो मेष और वृश्चिक के लिए जिनकी कुंडली में केतु अच्छा है तो उन्हें कुछ दिनों के अंदर ही कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।