Mangal Rashi Parivartan: राजा के घर में मंगल का प्रवेश, किसका होगा अमंगल; किसे मिलेगा नाम, प्रसिद्धि और शोहरत
Mangal Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल राशि परिवर्तन होने वाला है। इस दौरान कई राशियों पर शुभ व अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। जानिए किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किनका होगा अमंगल।
Mangal Rashi Parivartan
Mangal Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल राशि परिवर्तन होने वाला है। मंगल ग्रह को नवग्रह में काफी खास माना जाता है। इसे भूमि पुत्र भी कहा जाता है। यह काफी लंबे समय बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए, जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो कई राशियों पर शुभ व अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। जानिए किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किनका होगा अमंगल।
सिंह राशि
मंगल का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है, ऐसे में जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में चल रही रुकावटें दूर होंगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक रूप स्वस्थ्य महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि विवाहित जीवन में सामंजस्य और सुख बढ़ेगा।
कन्या राशि
मंगल का यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम आपके पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। जिन योजनाओं को आप लंबे समय से शुरू करना चाह रहे थे, वे अब गति पकड़ सकती हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में रिश्ते मधुर बनेंगे।
तुला राशि
इस समय मंगल ग्रह आपके लाभ भाव से गोचर कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं और कोई बड़ा प्रोजेक्ट की भी शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग व्यापार या निवेश से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। करियर में तरक्की मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल, अब आपके पक्ष में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी ऊर्जा मेमं वृद्धि होगी। यह समय सफलता की ओर कदम बढ़ाने का है, लेकिन किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। धैर्य और संयम से काम लेने पर ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है।
मीन राशि
मंगल का यह गोचर आपके लिए विजय का योग बना रहा है। पुराने विरोधियों से आपको छुटकारा मिलेगा। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें विशेष लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पहले से चल रही बीमारियों में राहत मिलेगी। आपके आत्मविश्वास बढ़ोत्तरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।