Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ का व्रत? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत 2025 इस बार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानिए शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और इस व्रत का धार्मिक महत्व।

Updated On 2025-08-28 09:20:00 IST
मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत रखने से प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए सालभर का सबसे खास दिन करवा चौथ। इस वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह व्रत न केवल प्रेम और आस्था का प्रतीक है, बल्कि वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला सबसे कठिन और पवित्र उपवास भी माना जाता है।

व्रत की तिथि और चंद्रोदय का समय

पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को रात 7:37 बजे होगा। चंद्रोदय का समय: रात 8:13 बजे। इसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन महिलाएं शाम को पूजा करती हैं। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से लेकर 7:11 बजे तक रहेगा। इस अवधि में करवा माता, भगवान गणेश, माता पार्वती और चंद्रदेव की विशेष पूजा की जाती है।

व्रत की परंपरा और धार्मिक महत्व

करवा चौथ व्रत का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं और सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से माता गौरी प्रसन्न होती हैं, और पति की उम्र, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News