Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam: जानें हरियाली तीज व्रत के नियम, क्या खाएं और क्या न करें

हरियाली तीज 2025 व्रत के नियम जानें, क्या खाएं, क्या न करें, और कैसे रखें निर्जला या फलाहारी व्रत। जानें शुभ दिनचर्या और धार्मिक नियम।

Updated On 2025-07-27 07:02:00 IST

Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam: हरियाली तीज का पर्व सावन महीने की तृतीया तिथि को विवाहित महिलाओं के अखंड सौभाग्य, और अविवाहित कन्याओं के लिए उत्तम वर प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस साल यह व्रत रविवार, 27 जुलाई 2025 को रखा गया है। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम महाराज के अनुसार इस दिन महिलाएं पूरी आस्था और नियमों के साथ देवी पार्वती और भगवान शिव का पूजन करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। यहां जानें व्रत से जुड़ी सभी जानकारियां।

व्रत का आध्यात्मिक महत्व

मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन देवी पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इस कारण यह व्रत प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है।

हरियाली तीज व्रत के नियम (Vrat Rules)

व्रत का संकल्प करें – व्रत शुरू करने से पहले सुबह स्नान कर संकल्प लें कि दिनभर व्रत और पूजा विधि का पालन करेंगे।

निर्जला व्रत का पालन करें – अधिकतर महिलाएं इस दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से कुछ व्रती फलाहार कर सकती हैं।

दिन में न सोएं – इस दिन दिन में सोना वर्जित माना गया है। जाग्रत अवस्था में पूजा, भजन और कथा श्रवण करना शुभ होता है।

काले रंग से परहेज करें – व्रत के दिन काले कपड़े या काली वस्तुएं प्रयोग न करें, यह तामसिकता का प्रतीक मानी जाती हैं।

बाल और नाखून न काटें – तीज के दिन बाल या नाखून काटना वर्जित माना जाता है। यह पवित्रता को भंग करता है।

ब्रह्मचर्य का पालन करें – व्रत की शुद्धता बनाए रखने के लिए संयमित जीवनशैली अपनाएं।

सिर ढक कर पूजा करें – देवी पूजन के समय सिर पर पल्लू या दुपट्टा रखें और बालों को ढकें। यह श्रद्धा और मर्यादा का प्रतीक है।

क्या खाएं अगर फलाहार कर रहे हैं?

जो महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से निर्जला व्रत नहीं रख सकतीं, वे इन सात्विक खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं:

फल: केला, सेब, अनार, पपीता

दुग्धजन्य पदार्थ: दूध, दही, पनीर, छाछ, लस्सी

साबूदाना खिचड़ी या वड़ा

आलू की फलाहारी सब्ज़ी

सिंघाड़ा आटा और राजगिरा आटा

नारियल पानी

सूखे मेवे: काजू, बादाम, किशमिश आदि

व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

अनाज, चावल, गेहूं या मैदे से बनी चीजें

नमक (साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक प्रयोग करें यदि फलाहार कर रहे हैं)

प्याज और लहसुन

मांसाहार और शराब

चाय और कॉफी जैसे कैफीनयुक्त पेय

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News