Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा कब है?, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व भी है। जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, स्नान-दान का महत्व और उपाय।
Guru Purnima 2025: सनातन धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान होता है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है।
कब है आषाढ़ पूर्णिमा 2025?
- हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ
- 9 जुलाई 2025 को शाम 6:54 बजे से होगा और इसका समापन
- 10 जुलाई 2025 को शाम 5:45 बजे तक होगा।
उदया तिथि मानने की परंपरा के अनुसार, 10 जुलाई 2025 (बुधवार) को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी।
गुरु पूर्णिमा का महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, जो गुरु के ज्ञान, मार्गदर्शन और योगदान को सम्मान देने का दिन है। यह पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
गुरु पूर्णिमा पर क्या करें
- अपने गुरु या आचार्य को प्रणाम करें
- श्रीविष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें
- धार्मिक ग्रंथों का पाठ और भजन-कीर्तन करें
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें
पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
इस दिन पवित्र नदी में स्नान, व्रत, और ध्यान-पूजन का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति बनी रहती है।
पूजा के विशेष कार्य
- स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें
- विष्णु सहस्रनाम और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें
- तिल, चावल, घी, वस्त्र आदि का दान करें
- गुरु चरणों में पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लें
क्या न करें इस दिन
- किसी का अपमान न करें, विशेषकर गुरु या बुजुर्गों का
- अहंकार और क्रोध से बचें
- नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।