Mulank Rashifal (9 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Mulank Rashifal (9 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 9 जनवरी का अंक राशिफल।

Updated On 2026-01-09 06:10:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

9 January ka Ank Rashifal: आज 9 जनवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 9/01/2026, 9+0+1+2+0+2+6 =20 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 9 जनवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि अहंकार से बचना आवश्यक होगा। पारिवारिक मामलों में संयम और संवाद से काम लें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा।

मूलांक 2

आज के दिन भावनाएं थोड़ी प्रबल रह सकती हैं। रिश्तों में स्पष्टता जरूरी होगी। कार्यस्थल पर साझेदारी से लाभ संभव है, पर निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। ध्यान और विश्राम आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मूलांक 3

आज शिक्षा, लेखन, प्रशिक्षण या मार्गदर्शन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक सोच से नए अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक 4

आज का दिन अनुशासन, परिश्रम और अलग सोच का प्रतीक है। इस दिन योजनाओं में अचानक बदलाव संभव है। तकनीकी या प्रबंधन कार्यों में सफलता मिल सकती है, पर धैर्य रखना आवश्यक होगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, समाधान संभव है।

मूलांक 5

आज के दिन बुद्धिमत्ता, संवाद और व्यापारिक कौशल दर्शाता है। संपर्क, मीटिंग और यात्रा से लाभ हो सकता है। नए विचार सामने आएंगे। मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मूलांक 6

आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और सामंजस्य का प्रतीक है। इस दिन रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कला, फैशन, डिजाइन या मनोरंजन क्षेत्र में जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। घर में सुख-सुविधाओं पर ध्यान जाएगा।

मूलांक 7

आज का दिन आत्मचिंतन, आध्यात्म और शोध का संकेत देता है। एकांत में काम करना अधिक फलदायी रहेगा। मन में गहराई से सोचने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। बाहरी शोर से दूरी रखें। अध्ययन, ध्यान और आत्मविश्लेषण के लिए दिन उत्तम है।

मूलांक 8

शनि से जुड़ा मूलांक 8 कर्म, अनुशासन और धैर्य का प्रतीक है। इस दिन मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है, पर निरंतर प्रयास से सफलता संभव है। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें। बुज़ुर्गों का सहयोग लाभ देगा।

मूलांक 9

मंगल से संबंधित मूलांक 9 ऊर्जा, साहस और सेवा का प्रतीक है। चूंकि दिनांक भी 9 है, इसलिए यह दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली है। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक या परोपकारी कार्यों में भागीदारी संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News