Vastu Tips: भूलकर भी प्रेमी को ये 5 चीजें गिफ्ट में न दें, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Vastu Tips: आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु के अनुसार कभी उपहार में नहीं देना चाहिए।

Updated On 2025-06-18 22:06:00 IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल घर की दिशा और संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे उपहार देने और प्राप्त करने पर भी गहरा प्रभाव डालता है। कई बार हम अच्छे इरादों से किसी को कुछ उपहार देते हैं, लेकिन अनजाने में वही चीज हमारे रिश्तों या आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकती है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु के अनुसार कभी उपहार में नहीं देना चाहिए।

पर्स या बटुआ
पर्स में व्यक्ति अपना पैसा संचित करता है, और यह समृद्धि का प्रतीक होता है। इसलिए किसी को पर्स गिफ्ट नहीं करना चाहिए। किसी को खाली पर्स गिफ्ट करने से आपके खुद के धन में कमी हो सकती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि आप देना ही चाह रहे हैं, तो पर्स में सिक्का या नोट डालकर दें।

काले रंग की वस्तुएं
काले रंग को वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में काले रंग के कपड़े, जूते या घड़ी गिफ्ट में देना रिश्तों में खटास और दूरी ला सकता है।

मोती
हालांकि मोती सौंदर्य का प्रतीक है, पर वास्तु में इसे आंसुओं और दुःख का प्रतिनिधि माना गया है। ऐसे में मोती गिफ्ट करने से रिश्तों में भावनात्मक अस्थिरता और दूरी आ सकती है।

रुमाल
रुमाल उपयोगी जरूर है, लेकिन इसे अशुभ उपहारों में गिना गया है। रुमाल देना रिश्तों में मनमुटाव और गलतफहमियां बढ़ा सकता है। यह वियोग का संकेत देता है। इसलिए गिफ्ट करने से बचें।

परफ्यूम
परफ्यूम को आमतौर पर एक लग्जरी और पसंदीदा गिफ्ट माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसकी अलग व्याख्या है। परफ्यूम देने से व्यक्ति के वीनस (शुक्र ग्रह) कमजोर हो सकते हैं और साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News