Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

गुरुवार के दिन कुछ खास उपायों को अपनाकर आप अपने करियर, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Updated On 2025-06-26 00:00:00 IST

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना गया है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। गुरुवार के दिन कुछ खास उपायों को अपनाकर आप अपने करियर, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में।

बुद्धि और स्मरण शक्ति के लिए मंत्र जप

यदि आप अपनी एकाग्रता या बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो गुरुवार सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें और शांत मन से “ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें। यह मंत्र ध्यान और मेधा शक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

बिजनेस में वृद्धि के लिए चंदन का उपाय

अपने व्यापार में तरक्की चाहने वाले लोगों को गुरुवार को भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाकर, चंदन की खुशबू वाली धूप दिखानी चाहिए। इसके बाद भगवान से मनोकामना करें। इस उपाय से व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए सरल उपाय

अगर आप किसी शत्रु से परेशान हैं, तो हल्दी घोल से पीले कपड़े पर उसका नाम लिखकर उसे विष्णु मंदिर में अर्पित करें। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शत्रु का प्रभाव खत्म होता है।

संतान की सुरक्षा के लिए पीला वस्त्र अर्पण करें

संतान के भविष्य को लेकर यदि आप चिंतित रहते हैं, तो एक नया पीला कपड़ा लेकर उसे अपने बच्चे से स्पर्श कराएं और विष्णु मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही मंत्र “ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः” का 11 बार जाप करें।

पारिवारिक प्रेम के लिए आमरस का भोग लगाएं

घर के बड़े-बुजुर्गों से संबंध मधुर रखने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु को आमरस का भोग लगाएं और वह प्रसाद बुजुर्गों को भी दें। यह उपाय पारिवारिक सद्भाव बनाए रखने में सहायक होता है।

नकारात्मकता से बचने के लिए गोमती चक्र का प्रयोग

गुरुवार को पूजा के समय पांच गोमती चक्र भगवान विष्णु के समक्ष रखें और पूजा के बाद उन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें। यह उपाय नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

शत्रुओं की बढ़ती संख्या से परेशान हैं? अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय

सवा किलो जौ या गेहूं दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी वस्तु के नीचे दबाकर रखें और शतभिषा नक्षत्र के दिन मंदिर में दान करें। अगली बार यह नक्षत्र 24 जुलाई को है। इससे शत्रु बाधा कम हो सकती है।

शत्रु निवारण हेतु दीपदान उपाय

चने का सत्तू लेकर उसमें थोड़ा घी मिलाएं, शत्रु का नाम एक पर्ची पर लिखकर दीपक में रखें और उसे बहते जल में प्रवाहित करें। इससे शत्रु शांत हो सकते हैं।

सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए दान का महत्व

एक बड़ा कद्दू लेकर उसमें फल, अन्न और कुछ दानराशि डालें, पूजा कर किसी ब्राह्मण को दान करें। इससे चेहरे पर तेज और आत्मविश्वास बढ़ता है।

बच्चों की पढ़ाई और याददाश्त के लिए सरल उपाय

पीपल के तीन पत्तों पर रोली से “श्री” लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और दही-शक्कर का भोग लगाएं। इससे बच्चों की स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

माता-पिता और बच्चों के रिश्ते सुधारने के लिए शहद उपाय

शहद से शिव जी को भोग लगाकर वही शहद बच्चों को खिलाएं। यह घरेलू संबंधों को मजबूत बनाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News