Dhanteras 2025: इस धनतेरस जरूर करें ये शुभ खरीदारी, सुख-समृध्दि से भर जाएगा घर; पढ़ें लिस्ट

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 में क्या खरीदें? जानें लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ वस्तुएं, बर्तन, आभूषण और झाड़ू से जुड़ी परंपरा। क्या न खरीदें, जानें यहां।

Updated On 2025-10-17 21:20:00 IST
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं यहां देखें पूरी लिस्ट।

Dhanteras 2025: दीपावली से ठीक पहले आने वाला धनतेरस का पर्व खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन केवल परंपरा नहीं, बल्कि समृद्धि, सुख और सौभाग्य का प्रतीक है। 18 अक्टूबर 2025 को जब धनतेरस का शुभ अवसर आएगा, तो लोग पूजा के साथ-साथ बाजारों की रौनक भी बढ़ा देंगे। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि धनतेरस के दिन क्या खरीदा जाए और क्या नहीं। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से कौन-कौन सी चीजें खरीदना बेहद शुभ होता है और किसे खरीदने से परहेज करना चाहिए।

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस का मतलब ही है "धन की तेरस" यानी समृद्धि की शुरुआत का दिन। मान्यता है कि इस दिन जो चीजें खरीदी जाती हैं, वह घर में शुभ ऊर्जा और धन का संचार करती हैं।

1. लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

दीवाली पर पूजन के लिए नवीन मूर्तियाँ या चित्र खरीदें। मिट्टी, पीतल या चांदी की प्रतिमाएं सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं।

2. धनिया के बीज

अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो धनिया जरूर खरीदें। मान्यता है कि यह बीज लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं।

3. बर्तन (पीतल, तांबा, स्टील या चांदी)

परंपरागत रूप से बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। खासकर पीतल और तांबे के बर्तन से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

4. झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना दरिद्रता नाशक माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने का प्रतीक है।

5. दीपक और पूजा सामग्री

धातु या मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, खिलौने, कौड़ियाँ, गोमती चक्र, ये सभी चीजें लक्ष्मी पूजन में काम आती हैं।

6. सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के

यदि संभव हो तो सोने या चांदी का सिक्का, अंगूठी, बर्तन या गहने खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इससे वर्षभर लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

7. नमक (पैकेट बंद)

मान्यता है कि धनतेरस पर नया नमक खरीदना और पुराने को हटा देना घर की नकारात्मकता को समाप्त करता है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?

  • कांच के बर्तन
  • एल्युमिनियम या लोहे के बर्तन
  • नुकीली या धारदार वस्तुएं (चाकू, कैंची आदि)
  • काले रंग की वस्तुएं
  • कर्ज पर कुछ भी खरीदने से बचें

इन वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदना शुभता के स्थान पर अशुभ फल ला सकता है।

धनतेरस पर कौन-से धातु के बर्तन खरीदें?

  • पीतल
  • तांबा
  • स्टील
  • चांदी

इन चीजों की खरीदारी से बचें

  • कांच
  • एल्युमिनियम
  • लोहा

धनतेरस खरीदारी के विशेष उपाय

  • बर्तन खरीदते समय उसमें थोड़ी सी हल्दी, चावल या धनिया डालें और फिर घर लाएं।
  • कोई भी चीज़ खरीदें तो "ॐ महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का उच्चारण करें।
  • सामान लाकर उसे लक्ष्मी पूजन से पहले मंदिर में रखें और पूजा के बाद उपयोग में लें।

धनतेरस 2025 का पर्व न सिर्फ शॉपिंग का एक अवसर है, बल्कि यह दिन आस्था, श्रद्धा और समृद्धि के आगमन का प्रतीक है। चाहे छोटा बर्तन हो या बड़ा आभूषण, इस दिन की गई हर खरीदारी आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है। अपने सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार खरीदारी करें, क्योंकि इस दिन नीयत सबसे बड़ी पूंजी होती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News