7 सितंबर 2025 चंद्रग्रहण: ब्लड मून ने सजाया आसमान, पूरे देश ने देखा 82 मिनट का अद्भुत नजारा

7 सितंबर 2025 को भारत में साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखा। 82 मिनट तक ब्लड मून ने आसमान को लाल रंग से सजाया। अगला ग्रहण 2028 में दिखेगा।

Updated On 2025-09-08 01:36:00 IST

रविवार, 7-8 सितंबर को चांद पर लगा पूर्ण ग्रहण? 82 मिनट तक "ब्लड मून" नजर आया। 

blood moon total lunar eclipse today: 7 सितंबर 2025 की रात भारत ने साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण देखा। 82 मिनट तक चला ब्लड मून पूरे देश में साफ दिखाई दिया। पृथ्वी की छाया में ढका चांद- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु से लेकर छोटे शहरों तक नंगी आंखों से दिखा। अगला ऐसा अद्भुत नजारा 2028 में देखने को मिलेगा।

7 सितंबर 2025 का ब्लड मून: आसमान का अद्भुत नजारा

  • भारत ने 7 सितंबर 2025 की रात साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण देखा।
  • यह खगोलीय घटना रात 1:26 बजे तक चली और कुल 82 मिनट तक चंद्रमा लाल रंग में नहाया रहा।
  • पृथ्वी की छाया में ढके चांद को आम बोलचाल में "ब्लड मून" कहा जाता है।

पूरे भारत से दिखा नजारा

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु से लेकर छोटे शहरों तक हर जगह यह दृश्य साफ नजर आया।
  • लाखों लोगों ने इसे नंगी आंखों से देखा और इस अद्भुत नजारे को कैमरों में कैद किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

  • ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू हुआ।
  • इस दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ और भोजन से परहेज किया गया।

अगला चंद्रग्रहण कब दिखेगा?

  • यह ब्लड मून आने वाले वर्षों तक यादगार रहेगा, क्योंकि इतने लंबे समय तक चलने वाला चंद्रग्रहण दुर्लभ है।
  • खगोलविदों के अनुसार भारत में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण वर्ष 2028 में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2025 Update: चंद्र ग्रहण से जुड़ी खबर जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।

Live Updates
2025-09-08 01:36 IST

चंद्र ग्रहण खत्म: दिल्ली, नोएडा समेत कई शहरों में चंद्रमा दिखाई दिखाई दिया। 


2025-09-08 00:54 IST

पूर्ण ग्रहण खत्म, चंद्रमा से लालिमा हटना शुरू

Chandra Grahan 2025 Live Update: चंद्रमा से ग्रहण हटना शुरू हो गया है। करीब एक घंटा 20 मिनट तक पूर्ण ग्रहण रहा। दिल्ली वालों ने चंद्रमा से लालिमा हटने का शानदार दृश्य दिखाई दिया। 


2025-09-07 23:56 IST

नैरोबी में "ब्लड मून"

Chandra Grahan 2025 Live Update: केन्या के नैरोबी में पूर्ण चंद्र ग्रहण का अदभुद नजारा दिखाई दिया। ग्रहण का कितना शानदार दृश्य- "ब्लड मून"


2025-09-07 23:36 IST

दिल्ली में दिखा- 'ब्लड मून'

Chandra Grahan 2025 Live Update: चंद्रग्रहण के पूर्ण चरण में प्रवेश करने का अद्भुत दृश्य। दिल्ली में बादलों का पहरा हटते ही नज़र आया 'ब्लड मून'। रात 11 पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू हुआ, जो 82 मिनट तक ऐसा ही नजर आएगा। 


2025-09-07 23:08 IST

तिरुवनंतपुरम में "ब्लड मून"

Chandra Grahan 2025 Live Update: तिरुवनंतपुरम, केरल | चंद्रमा आंशिक चरण से पूर्ण चरण की ओर बढ़ा। 11 बजते ही नजर आया "ब्लड मून", जो 82 मिनट तक दिखाई देता रहेगा। 


2025-09-07 22:56 IST

दिल्ली में बादलों ने चांद को ढक लिया

Chandra Grahan 2025 Live Update: दिल्ली में मौसम बारिश का बना हुआ है। आसमान में बादल हैं। यहां चंद्र ग्रहण नजर नहीं आ रहा है। नेहरू तारामंडल पहुंचे लोग काफी निराश नजर आये। एक महिला ने कहा, "यह अभी बादलों से घिरा हुआ है। हम पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने और इसकी प्रक्रिया को समझने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि यह कैसे घटित होता है।"


2025-09-07 22:50 IST

Chandra Grahan 2025 Live Update:

रांची, झारखंड: पूर्ण चंद्रग्रहण का आंशिक चरण शुरू हुआ।


2025-09-07 22:47 IST

Chandra Grahan 2025 Live Update:

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: चंद्रग्रहण या 'ब्लड मून' का चरण शीघ्र ही शुरू होने वाला है।

 

2025-09-07 22:24 IST

Chandra Grahan 2025 Live Update:

जयपुर, राजस्थान: पूर्ण चंद्रग्रहण का आंशिक चरण शुरू हुआ।


2025-09-07 22:22 IST

Chandra Grahan 2025 Live Update:

लखनऊ, यूपी: आंशिक चरण शुरू होते ही लोग पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए इकट्ठा हो गए।


Tags:    

Similar News