Aj ka Panchang, 13 June 2025: आज 13 जून का वैदिक पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aj ka Panchang, 13 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 13 जून 2025 को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।

Updated On 2025-06-12 20:10:00 IST

आज का पंचांग

Aj ka Panchang, 13 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 13 जून 2025 को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन कई प्रमुख योग और ग्रह संयोग बन रहे हैं, जो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहुर्त और राहुकाल।

आज यानी शुक्रवार को द्वितीया तिथि दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। दिन के पहले भाग में शुक्ल योग रहेगा, जो दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यह योग कार्यों में सफलता और मानसिक शांति के लिए अनुकूल माना जाता है।

आज रात 11 बजकर 21 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद नक्षत्र परिवर्तन होगा। विशेष बात यह है कि रात 9 बजकर 12 मिनट पर गुरु (बृहस्पति) का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है। चूंकि आर्द्रा, राहु का नक्षत्र है, इसलिए गुरु का इस नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय रूप से विशेष महत्व रखता है। यह परिवर्तन शिक्षा, यात्रा और वित्तीय क्षेत्रों में बदलाव का संकेत देता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: प्रातः 5:22 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 7:19 बजे

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से दोपहर 12:48 तक – यह समय अत्यंत शुभ माना गया है, विशेषकर महत्वपूर्ण निर्णयों, यात्रा आरंभ या पूजा-पाठ के लिए।

राहुकाल (अशुभ समय)

राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ नहीं करना चाहिए। विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए आज का राहुकाल इस प्रकार रहेगा:

  • दिल्ली: 10:36 AM – 12:21 PM
  • लखनऊ: 10:23 AM – 12:06 PM
  • भोपाल: 10:38 AM – 12:20 PM


Tags:    

Similar News