8 June ka Panchang: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

8 June ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 8 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

Updated On 2025-06-09 17:48:00 IST

आज का पंचांग

8 June ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार, 8 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है, क्योंकि त्रयोदशी तिथि के दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है। आज प्रदोष व्रत भी है। इसलिए आज का दिन विशेष है।

रविवार, 8 जून की सुबह तक द्वादशी तिथि प्रभावी रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। स्वाति नक्षत्र और परिघा योग का संयोग दिन को और भी विशेष बना रहा है। चंद्रमा आज तुला राशि में संचरण कर रहे हैं, जो संतुलन और सौंदर्य से संबंधित गतिविधियों के लिए अनुकूल संकेत देता है।

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक रहेगा। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत, यात्रा या व्यवसायिक निर्णय के लिए यह समय काफी अच्छा माना जाता है।

राहुकाल
राहुकाल को अशुभ माना जाता है और इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए। आज का राहुकाल शाम 5:12 बजे से 6:52 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:10 बजे

सूर्य: वृषभ राशि में

पंचांग के 5 अंग
हिंदू पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को मिलाकर कुल पांच अंग होते हैं, जिनके माध्यम से किसी भी दिन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जाता है। इसके अनुसार आज का विवरण इस प्रकार है:

तिथि: त्रयोदशी

नक्षत्र: स्वाति

योग: परिघा

करण: बव, बालव

वार: रविवार

Tags:    

Similar News