Chandra Grahan 2025: किस राशि में लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण?, जानें इसके प्रभाव

2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को कुंभ राशि व पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। जानिए इसका राशियों पर प्रभाव, उपाय और ज्योतिषीय भविष्यफल।

Updated On 2025-09-03 08:40:00 IST

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना रात 10 बजे शुरू होकर देर रात 1:26 बजे तक चलेगी। यह चंद्र ग्रहण भारत सहित कई देशों में देखा जा सकेगा, और इस कारण भारत में इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह ग्रहण महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह कुंभ राशि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। ऐसी स्थिति में इन्हीं राशि और नक्षत्र के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि के लिए ग्रहण के संकेत शुभ

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आर्थिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के योग प्रबल हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय निवेश और विस्तार के लिहाज से अनुकूल रहेगा। साथ ही, रुके हुए धन की प्राप्ति या नए स्रोतों से आमदनी के संकेत भी मिल रहे हैं।

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र वालों को मिलेगा करियर में लाभ

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अनेक शुभ संयोग लेकर आएगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शुभ संकेत दे रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, वाद-विवाद या अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर रखें, ताकि मानसिक शांति बनी रहे।

क्या करें और क्या न करें ग्रहण के समय

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ से बचें और शुद्धता बनाए रखें।
  • गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर दान करना शुभ माना गया है।
  • सकारात्मक ऊर्जा के लिए चंद्रमा मंत्र या भगवान शिव का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News