योगी ने दिए गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की जांच के आदेश
इस रिवर फ्रंट पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और इसे लंदन की थेम्स नदी के तर्ज पर बनाया गया है।;

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की न्यानिक जांच को लेकर औपचारिक ऐलान कभी भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस जांच की रिपोर्ट 45 दिन में भाजने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें: योगी और नमाज में अंतर होता है: MRM
गोमती रिवर फ्रंट लखनऊ में कुड़िया घाट से लेकर लामार्टिनियर स्कूल तक 12.1 किलोमीटर में बना हुआ है। इस रिवर फ्रंट पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और इसे लंदन की थेम्स नदी के तर्ज पर बनाया गया है। गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को यूं तो मार्च 2017 तक पूरा किया जाना था पर अधिकारियों के आलस्य से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का ये ड्रीम प्रोजेक्ट अब तक पूर नहीं हो पाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App