EC ने गुजरात चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों पर चुनाव होना है।;

Update:2017-10-25 00:21 IST
EC ने गुजरात चुनाव की तारीखों का किया ऐलान
  • whatsapp icon

गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को हो चुका है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोक्त ने घोषणा की है कि 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।

गुजरात में कुल सीटों की संख्या 182 है, 2012 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी के स्‍थापना दिवस पर गृह मंत्री ने दिया कड़ी सुरक्षा का संदेश, पीएम ने दी बधाई

2012 के वोट फीसद की बात करें तो बीजेपी को 48फीसदी, कांग्रेस को 39फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिले थे। 2014 लोकसभा चुनाव परिणाम पर भी एक नजर डाल लीजिए। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं।

भाजपा के खाते सभी 26 सीटें आईं और 60 फीसदी वोट भी भाजपा को मिला। कांग्रेस 33 फीसदी वोट तो मिला लेकिन पार्टी उसे सीटों में तब्दील नहीं कर पाई, वहीं के अन्य के खाते में सात फीसद वोट आए।

ओपीनियन पोल?

एबीपी न्यूज ने अगस्त 2017 में ओपिनियन पोल कराया था। इसके नजीतों के मुताबिक एक बार फिर गुजरात की सत्ता भाजपा के ही पास रहने वाली है। भाजपा के खाते में 144-152 सीटें आने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को 26-32 सीटें मिल सकती हैं। तीन से सात सीट पर अन्य कब्जा जमा सकते हैं।

2012 विस का गणित

भाजपा को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: