भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, डोकलाम से सेना हटाने को तैयार हुआ चीन

सूत्रों के मुताबिक दोनों देश धीरे-धीरे अपनी सेना डोकलाम से हटाएंगे।;

Update:2017-08-28 12:20 IST
भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, डोकलाम से सेना हटाने को तैयार हुआ चीन
  • whatsapp icon

चीन और भारत के बीच 2 महीनों से जारी डोकलाम विवाद को लेकर तनातनी के बीच दोनों देशों ने एक बड़ा फैसला किया है। भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद सुलझ गया है क्योंकि भारत और चीन ने डोकलाम से हटने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों देश धीरे-धीरे अपनी सेना डोकलाम से हटाएंगे। डोकलाम विवाद को लेकर कई हफ्तों से दोनों देशों के बीच बातचीत जारी थी और अब चीन और भारत इस निष्कर्ष कर पहुंचे हैं कि दोनों ही देश अपनी-अपनी सेना की तैनाती वापस लेंगे।इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करके दी। हालांकि चीन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: डोकलाम विवादः युद्ध करीब! चीनी छोड़कर जा रहे हैं भारत

गौरतलब है कि चीन लगातार भारत को युद्ध की धमकियां दे रहा था और भारत को अपनी सेना वापस बुलाने की चेतावनी दे रहा था। दोनों देशों के इस फैसले के बाद डोकलाम विवाद नरम पड़ता नजर आ रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि ये भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। बता दें कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने चीन जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: