अगर हम भारत में घुसे तो होगी तबाही: चीन विदेश मंत्रालय

चीन ने कहा कि सीमा पर सड़क निर्माण से सबसे ज्यादा दिल्ली को खतरा हो रहा है।;

Update:2017-08-22 17:15 IST
अगर हम भारत में घुसे तो होगी तबाही: चीन विदेश मंत्रालय
  • whatsapp icon

भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच चीन ने एक बार फिर धमकी दी है। मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयो का आरोप है कि डोकलाम सीमा पर  सड़क निर्माण हुआ तो नई दिल्ली को खतरा होगा, जोकि हास्यास्पद है।

उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भी देश को किसी भी देश में जाने की अनुमति नहीं देंगे और ना ही व्यक्तिगत क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करेगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हा चनाइंग ने कहा कि भारत ने आरोप लगया है कि चीन रोड बना रहा है, जोकि भारत को हास्यास्पद और शातिर साबित करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि आप सोच सकते हैं कि अगर हम भारत के इस हास्यास्पद तर्क को बर्दाश्त करते हैं, तो कोई भी अपने पड़ोसी देश की इन गतिविधियों को पसंद नहीं करता है तो इससे पड़ोसी का घर टूट सकता है।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान ने दिखाई ऐसी दरियादिली, सब कर रहे हैं पाक की वाहवाही

विदेश प्रवक्ता ने कहा कि भूटान-चीन सीमा के सिक्कम सेक्टर के डोकलाम सीमा पर इस गतिरोध के चलते भारत और चीन के सैनिकों को बंद किया जा चुका है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ चीन ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसने लद्दाख में पहले लड़ाई शुरू की थी। 

चीन ने आरोप लगाया है कि लद्दाख में भारतीय सैनिकों ने विवाद शुरू किया था। इस बाबत नई दिल्ली से विरोध भी दर्ज करा दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विवाद में चीन के एक अधिकारी को चोट भी लगी थी। डोकलाम में जारी तनातनी के बीच चीनी सेना ने देश के पश्चिमी हिस्से में सैन्य अभ्यास किया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: