ठंड से कांप उठा पंजाब और हरियाणा, अमृतसर में 1 डिग्री पहुंचा पारा

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अमृतसर और हलवारा का न्यूनतम तापमान एकसमान ही रहा और दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।;

Update:2018-12-24 20:40 IST
ठंड से कांप उठा पंजाब और हरियाणा, अमृतसर में 1 डिग्री पहुंचा पारा
  • whatsapp icon

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अमृतसर और हलवारा का न्यूनतम तापमान एकसमान ही रहा और दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, अमृतसर, हलवारा, सिरसा, भिवानी, रोहतक, झज्जर और अंबाला सहित दोनों राज्यों में घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता कम रही। अधिकारी ने बताया कि आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जुकाम का इलाज : ये है जुकाम का रामबाण इलाज

हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों में शीतलहर का असर जारी रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में भी ठंड का जबरदस्त असर दिखा।

 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News