Maharashtra Election 2024: शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; कोपड़ी पाचपाखड़ी से लड़ेंगे एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की। CM एकनाथ शिंदे को कोपड़ी पाचपाखड़ी से टिकट मिला। देखें पूरी लिस्ट।

Updated On 2024-10-23 12:46:00 IST
Maharashtra Election 2024

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने अब तक 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें 99 नाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के और 45 नाम शिवसेना (शिंदे गुट) के हैं। मंगलवार रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कोपड़ी पाचपाखड़ी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट मिला है।

राज ठाकरे के बेटे को सीधी टक्कर देंगे सदानंद
शिवसेना (शिंदे गुट) ने महिम विधानसभा सीट से सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा। महायुति की इस सूची में शिवसेना के कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। अब तक महायुति ने कुल 144 नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 99 नाम BJP के और 45 नाम शिवसेना (शिंदे गुट) के हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

 

भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की सूची जारी की
20 अक्टूबर को भाजपा ने अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 79 वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट मिला है। सभी 10 मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी चुनाव में उतारा गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया गया है। 

6 बड़ी पार्टियों के बीच वोट बंटने की चुनौती
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। महायुति सरकार, जिसमें शिवसेना, भाजपा और एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल हैं, को इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर और वोट बंटने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। महायुति के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि छह बड़ी पार्टियां इस बार चुनावी मैदान में हैं।

शिंदे के नेतृत्व में पहला चुनाव
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बगावत की थी और भाजपा के समर्थन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। यह पहला विधानसभा चुनाव है, जो शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की साझा ताकत को परखा जाएगा। 

दो भाइयों की चुनावी लड़ाई
मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से और उनके भाई किरण सामंत को राजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, स्वर्गीय शिवसेना विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को खानापुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह चुनाव न केवल महायुति के लिए बल्कि कई राजनीतिक परिवारों के लिए भी अहम साबित होगा। 

Similar News