क्या है राहुल गांधी के ‘H-Files’ का सच?: हरियाणा से बिहार तक ‘हाइड्रोजन’ विवाद पर देखिए आज रात 7:55 बजे सिर्फ inh पर

राहुल गांधी ने हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा करते हुए ‘H-Files’ जारी की। भाजपा ने किया खंडन, कांग्रेस बोली- सच्चाई सामने आएगी। इस बड़े खुलासे पर आज रात 7:55 बजे सिर्फ INH पर डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ देखिए सबसे बड़ी ‘चर्चा’।

Updated On 2025-11-06 11:13:00 IST

हरियाणा से बिहार तक राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन’ विवाद पर देखिए आज रात 7:55 बजे सिर्फ inh पर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘हाइड्रोजन’ नामक अपने नए राजनीतिक अभियान के तहत उन्होंने हरियाणा में कथित रूप से 25 लाख वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि “H-Files” के जरिए वे देशभर में मतदाता सूची में गड़बड़ियों का खुलासा करेंगे।

राहुल के इस आरोप के बाद हरियाणा से लेकर बिहार तक सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया है और कहा है कि राहुल गांधी चुनाव हार की आशंका से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने यह मुद्दा जनता के बीच ले जाने की रणनीति बनाई है।

अब देश के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी के ‘H-Files’ का सच क्या है? क्या यह विपक्ष के लिए नया नैरेटिव बनेगा?


इसी मुद्दे पर आज रात 7:55 बजे "inh" के विशेष कार्यक्रम ‘चर्चा’ में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी इस बड़े आरोप और उसके राजनीतिक प्रभाव पर गहन विश्लेषण करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता महिमा सिंह, पूर्व उप चुनाव आयुक्त डॉ. आलोक शुक्ला और राजनीतिक विश्लेषक संदीप चौधरी भाग लेंगे।

यह चर्चा न केवल हरियाणा की राजनीति बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी दिशा तय कर सकती है। क्या राहुल गांधी का यह “H-Files” अभियान विपक्ष के लिए नया नैरेटिव बनेगा या भाजपा के खिलाफ एक और विवादित बयान बनकर रह जाएगा? यह जानने के लिए आज रात 7:55 बजे "चर्चा" के साथ जरूर जुड़िए। 

यहां देखिए 

Full View

Tags:    

Similar News