Bridal Lehenga Design: दुल्हन पर अब लाल नहीं! पीच रंग के लहंगे लगेंगे खूबसूरत, देखें डिजाइन

Bridal Lehenga Design: पीच रंग का लहंगा बन रहा है दुल्हनों की पहली पसंद। जानिए क्यों अब दुल्हनें लाल नहीं, बल्कि पीच लहंगा डिजाइन चुन रही हैं।

Updated On 2025-11-07 13:38:00 IST

पीच रंग का खूबसूरत लहंगा (Image: grok)

Bridal Lehenga Design: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है। इस दिन के लिए वह न जाने कितने सपने बुनती है, लहंगा, गहने, मेकअप और हर छोटी-बड़ी चीज पर उसका दिल लगा रहता है। इसी सालों से लाल रंग को दुल्हन की पहचान माना गया है, लेकिन अब समय बदल चुका है। आज की मार्डन दुल्हन परंपरा में रहते हुए भी कुछ नया अपनाने से नहीं हिचकिचाती। यही वजह है कि पीच रंग अब दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

पीच रंग का बढ़ता आकर्षण

पीच रंग में वह नर्मी और चमक है जो किसी भी त्वचा पर निखरकर आता है। यह रंग उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है, जो अपनी शादी में कुछ अलग रंग ट्राई करना चाहती हैं। इसके अलावा, पीच रंग की खासियत यह है कि यह दिन और रात दोनों समय की शादी में समान रूप से सुंदर दिखता है।


कढ़ाई और डिजाइन में निखार

पीच रंग के लहंगों में सुनहरी, चांदी या रेशमी धागों से की गई कढ़ाई बेहद लाजवाब लगती है। मिरर वर्क और मोती की बारीक सजावट इसमें एक अद्भुत निखार लाती है। अगर दुल्हन चाहे तो लहंगे के बॉर्डर पर भारी कढ़ाई और घाघरे के बाकी हिस्से पर हल्की सजावट रख सकती है। इससे पहनावा भव्य दिखता है, लेकिन भारी नहीं लगता।


पीच रंग के साथ सही मैचिंग

पीच रंग का जादू तभी पूरी तरह उभरता है जब इसे सही रंगों के साथ जोड़ा जाए। इस रंग के साथ गोल्डन, ऑफ व्हाइट, पेस्टल पिंक या मिंट ग्रीन के शेड्स बहुत अच्छे लगते हैं। दुपट्टे में हल्का सुनहरा किनारा या गोटा-पट्टी लगवाने से पूरा लुक निखर उठता है। वहीं, ब्लाउज में थ्रेड वर्क या मोती की हल्की सजावट करवाई जा सकती है ताकि लहंगा और भी आकर्षक लगे।


आभूषणों का चयन कैसे करें

जब बात पीच रंग के लहंगे की हो, तो आभूषणों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। भारी लाल या मरून रंग के आभूषणों की जगह हल्के गोल्डन, रोज गोल्ड या कुंदन ज्वेलरी इस रंग पर खूब जंचती है। साथ ही, मोती या हल्के गुलाबी पत्थरों से सजे गहने इस रंग की खूबसूरती को और निखार देते हैं।

मेकअप में हो हल्का रखें

पीच रंग का लहंगा पहनने वाली दुल्हन के लिए मेकअप बहुत डार्क नहीं होना चाहिए। नेचुरल लुक इस रंग के साथ सबसे अच्छा लगता है। चेहरे पर हल्का ग्लो, आंखों पर ब्रॉन्ज या हल्का गोल्डन शेड और होंठों पर हल्का पीच या न्यूड रंग का लिपस्टिक लगाया जा सकता है।

लाल रंग भले ही भारतीय शादी की पहचान रहा हो, लेकिन अब दुल्हनों के लिए नए रंगों की दुनिया खुल चुकी है। पीच रंग का लहंगा इस बात का प्रमाण है कि बदलाव में भी सौंदर्य छिपा होता है। क्योंकि यह रंग शादी के माहौल में भी एक रूमानी एहसास भर देता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News