Gobhi Paratha Recipe: गोभी का पराठा बनाएगा डिनर को खास, इस ट्रिक से स्वाद हो जाएगा दोगुना

Gobhi Paratha Recipe: गोभी से बना पराठा टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Updated On 2026-01-10 18:30:00 IST

गोभी पराठा बनाने का तरीका।

Gobhi Paratha Recipe: आप अगर रोज़ाना के डिनर में कुछ टेस्टी, हेल्दी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो गोभी का पराठा एक परफेक्ट चॉइस है। सर्दियों में मिलने वाली ताज़ी फूलगोभी से बना यह पराठा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पेट भी देर तक भरा रखता है।

अक्सर लोग गोभी के पराठे बनाते समय यह शिकायत करते हैं कि पराठा फट जाता है या स्वाद फीका लगता है। लेकिन अगर सही तरीके और कुछ खास टिप्स को अपनाया जाए, तो गोभी का पराठा होटल जैसा स्वाद दे सकता है।

गोभी पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी
  • 1 छोटी प्याज (बारीक कटी, वैकल्पिक)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा
  • तेल या घी सेंकने के लिए

गोभी पराठा बनाने का तरीका

गोभी से तैयार होने वाला पराठा बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का सा निचोड़ लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इससे पराठा बेलते समय फटेगा नहीं। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।

गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। अब आटे की लोइयां बनाएं, एक लोई को बेलकर बीच में गोभी का भरावन रखें और किनारे बंद कर दें। हल्के हाथ से पराठा बेलें।

तवे को अच्छी तरह गरम करें और पराठा डालें। दोनों तरफ हल्का-हल्का तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें। इससे पराठा कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बनेगा।

गोभी का पराठा दही, मक्खन, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें। डिनर में इसे एक कटोरी दही या सलाद के साथ खाने से यह हल्का और पौष्टिक भी रहता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News