SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in पर करें डाउनलोड
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को होगी। डायरेक्ट लिंक और डिटेल यहां देखें।
SBI PO Mains Result 2025
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI Clerk या Junior Associates प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए SBI कुल 5180 क्लर्क पदों पर भर्ती करेगा।
SBI Clerk Prelims Exam 2025: प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख
SBI क्लर्क (प्रीलिम्स) परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और उम्मीदवारों को एक घंटे का समय मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Prelims Exam Pattern)
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे:
- अंग्रेज़ी भाषा: 30 प्रश्न
- संख्यात्मक क्षमता: 35 प्रश्न
- तर्कशक्ति: 35 प्रश्न
- हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SBI Clerk Prelims Exam Admit Card: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, हॉल टिकट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
भर्ती से जुड़ी जानकारी
इस बार की SBI Clerk Recruitment 2025 के माध्यम से कुल 5180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती बैंक की शाखाओं में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पद के लिए की जा रही है।