JKSSB JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर पदों भर्ती के लिए नई एग्जाम डेट जारी, जानें एडमिट कार्ड कब आएगा
JKSSB JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार 1 और 15 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
JKSSB JE Recruitment 2025
JKSSB JE Recruitment 2025: जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE Civil और JE Electrical) भर्ती परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी हैं। पहले पेपर लीक और मौसम संबंधी कारणों से परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन अब नई डेट्स तय हो गई हैं।
JKSSB JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की नई तारीखें
- JE (Civil) परीक्षा: 7 सितंबर 2025
- JE (Electrical) परीक्षा: 21 सितंबर 2025
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 508 पद JE Civil और 292 पद JE Electrical के लिए भरे जाएंगे।
JKSSB JE (Civil) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी नोटिस पढ़ने के लिए क्लिक करें।
JKSSB JE (Electrical) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी नोटिस पढ़ने के लिए क्लिक करें।
JKSSB JE Admit Card 2025 कब जारी होगा?
- JE Civil एडमिट कार्ड: 1 सितंबर 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे।
- JE Electrical एडमिट कार्ड: 15 सितंबर 2025 से उपलब्ध होगा।
एडमिट कार्ड JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
JKSSB JE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट – jkssb.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'JE Civil / JE Electrical Hall Ticket 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अब अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
- अब,एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
JKSSB Constable PET/PST 2025 भर्ती परीक्षा की भी तिथि घोषित
जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती (Armed/SDRF/IRP/Executive), होम डिपार्टमेंट के उम्मीदवारों के लिए भी नई डेट जारी की है। जिन अभ्यर्थियों की PET/PST 26 अगस्त 2025 (Shift C) में मौसम की वजह से पूरी नहीं हो सकी थी, उनकी PET अब 29 अगस्त 2025 दोपहर 12 बजे होगी।
वहीं 27 अगस्त 2025 की PET/PST जो टल गई थी, वह भी 29 अगस्त को ही आयोजित की जाएगी।