CISF Constable Tradesman Admit Card 2025: कांस्टेबल ट्रेड्समैन का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
CISF Constable Tradesman Admit Card 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने कुल 1161 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का मकसद रसोइया, दर्जी, धोबी, सफाईकर्मी, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, नाई और अन्य ट्रेड्स के रिक्त पदों को भरना है। भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें सबसे पहले PET और PST आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को आगे ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शारीरिक मानक (PST):
- पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई – 165 सेमी
- महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊँचाई – 155 सेमी
आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट मिलेगी।
शारीरिक दक्षता (PET):
पुरुष: 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला: 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसके अलावा, इस भर्ती में 113 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।